फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   jayant chaudhary in noorpur

Hapur News: समय आने पर बताएंगे इंडिया गठबंधन से अलग होने का कारण-जयंत चौधरी

Sat, 17 Feb 2024 09:58 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 17 Feb 2024 09:58 PM IST
विज्ञापन
jayant chaudhary in noorpur
हापुड़। राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी शनिवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जन्मस्थली गांव नूरपुर की मंढैया में पहुंचे। यहां रालोद प्रमुख ने किसान नेता और अपने दादा की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया। साथ ही ग्रामीणों के साथ केन्द्र सरकार द्वारा चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने के फैसले पर खुशी जताई।
विज्ञापन


जयंत चौधरी ने कहा कि नूरपुर मेरा गांव है। सब मेरे परिवार के लोग हैं। उनका आशीर्वाद लेने आया हूं। भारत रत्न से जब चौधरी चरण सिंह को नवाजा गया तो हम सब चाहते हैं कि उस बात का बड़ा संदेश देशभर में जाए। उन बातों पर लोगों की राय लेने और उनके विचार सुनने आया हूं।
विज्ञापन


जयंत चौधरी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों में राष्ट्रीय लोकदल कितनी सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है, इसका जवाब वह तब देंगे, जब चुनाव की घड़ी आएगी। उन्होंने कहा कि अभी चुनाव घोषित नहीं हुए हैं, रालोद कितनी सीटों पर लड़ेगी, ये सारी बातें समय पर होंगी। इंडिया गठबंधन से अलग होने के सवाल पर रालोद प्रमुख ने कहा कि जब औपचारिक घोषणा हो जाएगी, तब वह इन सवालों का जवाब भी खुलकर देंगे। तब बताएंगे कि आखिर क्या कारण रहे और उनकी आगे की क्या सोच है और वह अपने लोगों के लिए क्या करना चाहते हैं। किसान आंदोलन पर रालोद प्रमुख ने कहा कि रालोद किसानों के साथ है। किसानों के जो मुद्दे हैं, उन पर सुनवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसान जितना संघर्ष करता है, जितनी मेहनत किसान करता है शायद और कोई वर्ग इस देश में नहीं करता है। सरकार को देश के मुख्य धारा में जो बातचीत नीतियां बनती हैं, उनमें किसानों का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। इस मौके पर रालोद के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी, प्रदेश महासचिव शिवकुमार त्यागी, गढ़मुक्तेश्वर विधायक हरेंद्र तेवतिया, जिलाध्यक्ष रविंद्र प्रधान, राष्ट्रीय लोकदल के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष खालीद मकसूद, प्रदेश सचिव आकील खान, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अशोक त्यागी, खेल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अनुभव नरवाल, डॉ.जितेंद्र मलिक, हेमंत मिश्रा, प्रो.अब्बास अली, चौधरी सुमेर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




साग और मक्का की रोटी खाई

जयंत चौधरी के नूरपुर पहुंचने पर उनके परिवार की महिलाओं ने जयंती चौधरी को दुलारा, बुजुर्गों ने भी गले से लगाया। जयंत के लिए उनके घर पर साग, मक्का की रोटी बनायी गई, कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने भोजन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed