फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Jam on the road will be handling officer.

अब जाम से निबटने को सड़क पर उतरेंगे अफसर

Tue, 25 Oct 2016 08:48 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़ Updated Tue, 25 Oct 2016 08:48 PM IST
विज्ञापन
Jam on the road will be handling officer.
सड़क पर उतरेंगे अफसर - फोटो : अमर उजाला

शहर में जाम के झाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। दीपावली और भैया दूज पर जनता को राहत देने के लिए एसपी ने पुलिस को योजना बनाकर ड्यूटी के निर्देश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


त्योहार पर शहरवासी जाम की समस्या से न जूझें, इसके लिए सीओ से लेकर थानेदार तक सड़क पर मौजूद रहेंगे।  धरतेरस, दीपावली और भैया दूज पर सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ जाता है, जिसके चलते शहर में जाम लग जाता है।
विज्ञापन


जाम से निपटने के लिए इस बार पुलिस ने ठोस योजना बनाई है। सड़कों पर अनाधिकृत रूप से खड़े होने वाले वाहनों पर शिकंजा कसने के साथ ही नो एंट्री में वाहनों का प्रवेश नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान दुपहिया वाहनों की चेकिंग भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी अलंकृता सिंह भी इस दौरान क्षेत्रों का दौरा कर हालात का जायजा लेंगी। इस दौरान सीओ और सभी थानेदारों के साथ ही पुलिस कार्यालय में मौजूद पुलिसकर्मियों की भी ड्यूटी लगाई जाएगी।

प्रमुख चौराहों पर ई-रिक्शा का प्रवेश रहेगा बंद
बता दें कि शहर में ई-रिक्शा जाम का प्रमुख कारण है। त्योहारी सीजन में जाम से निजात के लिए ई-रिक्शा के संचालन पर रोक लगाई गई है। तहसील चौपले पर ई-रिक्शा नहीं आ सकेगा।

मेरठ तिराहा और अतरपुरा चौपला से ई-रिक्शा का रूट डायवर्ट किया जाएगा। साथ ही मेरठ तिराहा से रघुवीर गंज, फ्री गंज रोड होते हुए तहसील चौराहा पहुंचा जा सकता है।  

 
भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक
एसपी अलंकृता सिंह का कहना है कि जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस प्रयासरत है। त्योहारों के दौरान नो एंट्री में भारी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक रहेगी। जाम से निपटने के लिए चौराहों पर पुलिस कर्मियों और अफसरों की ड्यूटी लगाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed