{"_id":"58a8637a4f1c1b0d4cd83ec3","slug":"jam-gasp-city-police-looked-helpless","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम से हांफा शहर, पुलिस दिखी बेबस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम से हांफा शहर, पुलिस दिखी बेबस
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Sat, 18 Feb 2017 08:49 PM IST
विज्ञापन
जाम
- फोटो : अमर उजाला
शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। दिन से लेकर रात तक शहर की सड़कों पर लगने वाले जाम से लोग हलकान हैं। शनिवार को पूरे दिन सड़कों पर जाम की स्थिति रही। शाम के समय शादियों के चलते हालात और बदतर हो गए।
विज्ञापन
जाम से निजात के लिए पुलिस कर्मी भी बेबस दिखे। शनिवार सुबह नगर के प्रमुख चौराहों में शामिल तहसील चौराहा, मेरठ तिराहा, अतरपुरा चौपला, पक्का बाग सहित अन्य सड़कों पर जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन
दोपहर के समय स्कूलों की छुट्टी होने पर हालात बिगड़े तो पुलिस कर्मियों ने जैसे तैसे कर जाम से निजात दिलाने के प्रयास किए। लेकिन शाम होते ही शादियों का दौर शुरू हुआ तो शहर बुरी तरह जाम से हलकान हो गया।
विज्ञापन
सड़कों पर लोग जाम में फंसे रहे। मेरठ रोड स्थित ओवरब्रिज से लेकर मेरठ तिराहे तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। जबकि दिल्ली रोड, बुलंदशहर रोड पर भी कुछ ऐसे ही हालात रहे। लोगों को जाम में फंसकर गंतव्य तक पहुंचने में भारी परेशानी उठानी पड़ी।
वाहनों के दबाव के कारण लगे जाम से पुलिस भी हलकान रही। खानापूर्ति के नाम पर जाम से निजात के लिए पुलिस प्रयास करती रही। कुल मिलाकर जाम के झाम से जनता बेबस रही।
यातायात प्रभारी योंगेंद्र मलिक ने बताया कि वाहनों के दबाव से जाम लग रहा है। शादियों के चलते जाम की स्थिति पैदा हो गई थी। जिसे खुलवाने के लिए पुलिस कर्मी प्रयासरत रहे।