{"_id":"6a09f3e433f98732f6054168","slug":"issue-of-electricity-and-gst-raised-in-trade-body-meeting-hapur-news-c-135-1-hpr1003-141577-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: व्यापार मंडल की बैठक में उठा बिजली, जीएसटी का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: व्यापार मंडल की बैठक में उठा बिजली, जीएसटी का मुद्दा
विज्ञापन
रेलवे रोड पर आयोजित कार्यक्रम में व्यापारी को मनोनयन पत्र देते व्यापार मंडल के पदाधिकारी। स्रोत
हापुड़। शहर के रेलवे रोड स्थित सिटी प्लाजा में पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल जिला हापुड़ की वार्षिक बैठक व व्यापारी संवाद का आयोजन किया गया। इसमें व्यापारियों ने ऊर्जा निगम से संबंधित परेशानियां, जीएसटी की जटिलताएं, खाद्य विभाग से जुड़े विषयों के साथ बाजारों की अन्य समस्याओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की।
जिला अध्यक्ष संजय कुमार डावर ने कहा कि किसी भी संगठन में एकता के बिना मजबूती नहीं आती। उन्होंने सभी व्यापारियों से एकजुट रहने का आह्वान किया। महामंत्री दीपक बंसल ने कहा कि व्यापारियों को एकजुट होकर अपने हितों की लड़ाई लड़नी होगी तभी व्यापारियों के हितों की रक्षा हो सकती है। इस दौरान मंडल का विस्तार करते हुए सचिन अग्रवाल को जिला संगठन मंत्री व प्रदीप गर्ग को जिला मंत्री मनोनीत किया गया।
इस मौके पर अमित गोयल, मोहित अग्रवाल, ऋषभ गर्ग, रविंद्र गुप्ता, गौरव गोयल, कपिल अग्रवाल, अशोक शर्मा, अमन चुग, राजेश नारंग, नितिन गर्ग आदि भी मौजूद रहे।