फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Interlocking tiles will be laid along three roads including Bulandshahr Road at a cost of Rs 10 crore.

Hapur News: बुलंदशहर रोड सहित तीन मार्गों के किनारे 10 करोड़ से बिछेगी इंटरलॉकिंग टाइल्स

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Interlocking tiles will be laid along three roads including Bulandshahr Road at a cost of Rs 10 crore.
हापुड़। नगर पालिका की ओर से 10 करोड़ की लागत से शहर के तीन मुख्य मार्गों के दोनों तरफ साइड पटरी पर इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाई जाएंगी। इससे सड़कों पर धूल नहीं उड़ेगी और प्रदूषण भी कम होगा। साथ ही सड़क किनारे पैदल चलने वालों को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

पालिका द्वारा 1.98 करोड़ से बुलंदशहर रोड पर तहसील चौराहे से सड़क के बाईं ओर फिरोज बिल्डिंग की तरफ साइड पटरी, 1.70 करोड़ से बुलंदशहर रोड पर पर ही तहसील चौराहे से सड़क के दाईं ओर रामपुर रोड की तरफ साइड पटरी, 1.02 करोड़ से मोदीनगर फ्लाईओवर के नीचे से गुरुद्वारे तक साइड पटरी, 1.28 करोड़ से मोदीनगर रोड पर अंबेडकर तिराहे से रेलवे अंडरपास तक आलोक काॅलोनी की तरफ साइड पटरी, 1.57 करोड़ से दिल्ली रोड पर कलक्ट्रेट के पीछे वाले रोड से अंबेडकर तिराहे की ओर बिकानेर वालों की ओर साइड पटरी, 1.96 करोड़ से दिल्ली रोड पर सबली गेट से सड़क के बाईं ओर बालाजी मंदिर की तरफ और करीब 29 लाख से मोदीनगर रोड पर फ्लाईओवर के नीचे इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से करीब सात माह पहले मिली आठ करोड़ रुपये की धनराशि से भी मोदीनगर रोड, गढ़ रोड, दिल्ली रोड और सिकंदर गेट के मार्गों के किनारे भी इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाने के कार्य के लिए पहले से ही टेंडर प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में इन सभी मार्गों से प्रतिदिन गुजरने वाले 40 हजार से अधिक लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्रा का कहना है कि तीन मार्गों के दोनों तरफ इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाने के लिए अलग से टेंडर निकाले गए हैं। इन मार्गों के अलावा अन्य मार्गों पर भी इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाने के कार्यों को लेकर मिली धनराशि से पूर्व में टेंडर निकाले गए थे, जिनकी प्रक्रिया अभी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed