{"_id":"6894d6d76c85b9b6a508fde4","slug":"inspection-in-saraswati-medical-college-hapur-news-c-135-1-hpr1001-128498-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: सरस्वती मेडिकल कॉलेज में छापा, नहीं मिले दवाओं के बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: सरस्वती मेडिकल कॉलेज में छापा, नहीं मिले दवाओं के बिल
Thu, 07 Aug 2025 10:09 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 07 Aug 2025 10:09 PM IST
विज्ञापन
पिलखुवा। बृहस्पतिवार को औषधि निरीक्षक ने हाईवे 9 स्थित सरस्वती मेडिकल कॉलेज के मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। इस दौरान स्टोर संचालक दवाओं का बिल उपलब्ध नहीं करवा सका। वहीं मौके पर लाइसेंस भी नहीं मिला। इस पर औषधि निरीक्षक ने मेडिकल कॉलेज के प्रबंधन को नोटिस जारी किया है।
औषधि निरीक्षक हेमेंद्र कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम उन्होंने टीम के साथ सरस्वती मेडिकल कॉलेज के मेडिकल स्टोर पर छापा मारा था। निरीक्षण में मेडिकल स्टोर का लाइसेंस भी नहीं पाया गया। वहीं, जिन दवाओं की बिक्री की जा रही थी, उनके बिल भी मेडिकल स्टोर संचालक के पास उपलब्ध नहीं थे। उन्होंने मेडिकल स्टोर से चार दवाओं के नमूने लिए हैं। इनमें में दो एंटीबायोटिक, एक गैसेटिक और एक दर्द निवारक दवा शामिल हैं। वहीं, निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोर में गंदगी भी मिली है। कॉलेज प्रबंधक को नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया है। वहीं नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।