{"_id":"583c79404f1c1b0e1ede5827","slug":"india-could-not-find-effect-closing","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं नहीं दिखा भारत बंद का असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं नहीं दिखा भारत बंद का असर
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Tue, 29 Nov 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
कहीं नहीं दिखा भारत बंद का असर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी फैसले के खिलाफ किया गया भारत बंद का गढ़ क्षेत्र में कोई असर नहीं रहा, इक्का दुक्का दुकानों के अलावा अधिकांश दुकान और व्यापारिक प्रतिष्ठान रोजमर्रा की तरह खुले रहे।
विज्ञापन
केंद्र सरकार द्वारा लिए गए
नोटबंदी के फैसले के विरोध में विपक्षी पार्टियों का भारत बंद का आह्वान सोमवार को गढ़ क्षेत्र में पूरी तरह फ्लॉप साबित हुआ। सपा, बसपा, कांग्रेस, रालोद, वाम मोर्चा समेत किसी भी सियासी पार्टी के नेता-कार्यकर्ता और
विज्ञापन
कारोबारी संगठनों से जुड़े पदाधिकारी बाजार बंद कराने को लेकर कहीं भी सक्रिय नहीं हो पाए। जिससे गढ़, ब्रजघाट, सिंभावली, बक्सर, डेहरा कुटी, बहादुरगढ़, झड़ीना, नानपुर इलाके में दुकानें खुली रहीं।
विज्ञापन
उधर पिलखुवा में भी नोटबंदी के विरोध में भारत बंद का असर नहीं दिखाई दिया। बाजारों में दुकानें रोज की तरह खुलीं। धौलाना में भी बंदी का कोई असर नहीं दिखा। लोहिया यूथ ब्रिगेड के प्रवक्ता व सपा नेता अफजाल चौधरी के नेतृत्व में धौलाना में प्रधानमंत्री का पुतला फूंका गया।
इस दौरान अफजाल चौधरी ने सरकार के फैसले की निंदा की। इस दौरान चौधरी फिदा हुसैन, कादिर इस्लाम, अमित, शहजाद राकेश आदि मौजूद रहे।
उधर, माह की 14 -28 तारीख को निर्धारित अवकाश के दौरान
बंद रहने वाला बाजार पूरी तरह बंद नहीं रहा। कांग्रेस नेत्री धर्म शिला सिंह, जिला महासचिव दीपक आत्रेय समेत अन्य काग्रेस नेताओं ने नोटबंदी की कड़े शब्दों में भर्त्सना की।