फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Increased security of EVM.

मेरठ की घटना के बाद बढ़ाई ईवीएम की सुरक्षा

Fri, 17 Feb 2017 09:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Fri, 17 Feb 2017 09:49 PM IST
विज्ञापन
Increased security of EVM.
ईवीएम - फोटो : demo pic

मेरठ में ईवीएम की रखवाली में लगे निजी गार्ड की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने चुनाव आयोग की आंखें खोल दी हैं। आयोग ने आनन फानन में ईवीएम की सुरक्षा बढ़ाने के आदेश दिए हैं। हापुड़ में अब दिन की तीन पालियों में आठ-आठ घंटे एसडीएम व तहसीलदार तैनात रहेंगे।

विज्ञापन


चुनाव संपन्न होने के बाद प्रशासन द्वारा स्ट्रांग रूम बनाकर ईवीएम को कड़ी सुरक्षा में रखने का दावा किया जा रहा है। मेरठ में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के बीच निजी सुरक्षा गार्ड की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद सारे दावे हवा हो गए हैं।
विज्ञापन


बुधवार को डीएम के निरीक्षण में भी यहां तैनात मजिस्ट्रेट अनुपस्थित मिला था। चुनाव आयोग ने इस प्रकार की घटनाओं से सबक लेते हुए ईवीएम की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत अब सुरक्षा में तैनात मजिस्ट्रेट के ऊपर एक प्रशासनिक अधिकारी सुरक्षा की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके तहत अब जिले के एसडीएम व तहसीलदारों की ड्यूटी निश्चित कर दी गई है। सप्ताह में दिन के हिसाब से आठ-आठ घंटे एसडीएम या तहसीलदार 24 घंटे स्ट्रांग रूम परिसर में मौजूद रहेंगे।


इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे व दूसरी व्यवस्थाओं की नियमित जांच कर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट करने के भी निर्देश दिए गए हैं। उप निर्वाचन अधिकारी रजनीश राय ने बताया कि ईवीएम की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक बर्दास्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed