{"_id":"6b0b1dbd43921114cd062c24","slug":"hapur-achieves-a-major-milestone-in-hiv-control-earns-the-status-of-a-safe-district-hapur-news-c-135-1-hpr1005-152761-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: एचआईवी नियंत्रण में हापुड़ ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, मिला सुरक्षित जिले का दर्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: एचआईवी नियंत्रण में हापुड़ ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, मिला सुरक्षित जिले का दर्जा
विज्ञापन
हापुड़। एचआईवी/एड्स नियंत्रण के क्षेत्र में जिले ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। शनिवार को जिले को सुरक्षित जिले का दर्जा प्राप्त हुआ है। नवंबर 2026 के मिशन एड्स सुरक्षा (एमएएस) डैशबोर्ड के अनुसार जिले ने 95-95-95 के तीनों लक्ष्यों में 97-97-97 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की है, जबकि मार्च 2026 में जिले का पहला लक्ष्य मात्र 66.7 प्रतिशत था।
आंकड़ों के अनुसार, जिले में कुल 1169 में से 1129 लोगों को अपने एचआईवी स्टेटस की जानकारी है। इनमें से 1129 में 1091 लोग एआरटी उपचार से जुड़े हैं। वहीं, वायरल लोड जांच के लिए निर्धारित 891 मरीजों में से 863 का वायरल लोड सप्रेस्ड पाया गया है। इस तरह तीनों मानकों पर जिले ने 97 प्रतिशत का लक्ष्य हासिल किया है।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राजेश सिंह ने बताया कि डीएम कविता मीना के मार्गदर्शन में सीएमओ डॉ. किशोर कुमार आहूजा के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। समयबद्ध जांच, प्रभावी काउंसिलिंग, एआरटी उपचार से मरीजों को जोड़ने, नियमित वायरल लोड निगरानी और लगातार फॉलोअप पर विशेष ध्यान दिया गया। इस कार्य में जिला एड्स नियंत्रण इकाई, डिसा और जिला पीएमडीटी/टीबीएचआईवी कोऑर्डिनेटर मनोज कुमार गौतम ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. किशोर कुमार आहूजा ने सभी चिकित्सकों, परामर्शदाताओं, लैब कर्मियों, फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं और सामुदायिक संगठनों के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि अब शेष लोगों तक पहुंचने, सभी पात्र मरीजों को उपचार से जोड़ने और वायरल लोड सप्रेशन को और बेहतर बनाने का लक्ष्य है।