{"_id":"ea3df1d6b2c3e9e098d6f8d9bee35e33","slug":"in-the-six-lane-flyover-will-pilkhuwa-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिलखुवा में बनेगा छह लेन का फ्लाईओवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिलखुवा में बनेगा छह लेन का फ्लाईओवर
अमर उजाला, पिलख्ाुवा
Updated Fri, 18 Dec 2015 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएच-24 से गुजरने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। अब उन्हें पिलखुवा में लगने वाले जाम से नहीं जूझना पड़ेगा। पिलखुवा में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे परियोजना के तहत छह लेन के फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा।
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) 4.5 किमी लंबे इस फ्लाईओवर का निर्माण करेगी। खेड़ा गांव निवासी रामभरोसे तोमर ने 18 सितंबर को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से जानकारी मांगी थी कि पिलखुवा में फ्लाईओवर बनेगा या नहीं।
बनेगा तो कितनी लेन का। अब केंद्रीय लोक सूचना अधिकारी, महाप्रबंधक तकनीक परियोजना निदेशक रविंद्र ने उन्हें जानकारी उपलब्ध कराई है। पत्र में लिखा गया है कि पिलखुवा में छह लेन का फ्लाईओवर प्रस्तावित है, जो दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे परियोजना के अंतर्गत बनेगा।
विज्ञापन
इसके लिए निविदा आमंत्रित की हुई है। फ्लाईओवर की प्रस्तावित लंबाई 4.5 किमी है। फ्लाईओवर का निर्माण होने से पिलखुवा में रोज लगने वाले जाम से छुटकारा मिल जाएगा।
पिलखुवा से निकलने वाले हाईवे पर रोजाना जाम लगता है। अब फ्लाईओवर बन जाएगा तो लोगों को जाम में नहीं फंसना पड़ेगा। - मुकेश तोमर, अनवरपुर गांव
पिलखुवा में फ्लाईओवर की सख्त जरूरत थी। हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ने पर जाम लगना आम बात थी। अब लोगों को जाम से छुटकारा मिल जाएगा। - एस त्रिवेदी, अध्यक्ष, नागरिक चेतना पार्टी