{"_id":"653bea310e41b6e747092f47","slug":"in-nayabansh-villager-40-percent-suffering-from-fever-hapur-news-c-306-1-gha1001-2311-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: नयाबांस में घर-घर में बुखार की मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: नयाबांस में घर-घर में बुखार की मरीज
Fri, 27 Oct 2023 10:19 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 27 Oct 2023 10:19 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के गांव नयाबांस में 40 प्रतिशत घरों में लोग बुखार में तप रहे हैं। गांव में स्वास्थ्य शिविर न लगने के कारण मरीजों को झोलाछापों के उपचार कराना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि पिछले 15 दिन से गांव में टायफाइड, मलेरिया व बुखार से लोग जूझ रहे हैं। गांव में स्वास्थ्य कैंप न लगने के कारण झोलाछापों से उपचार कराना पड़ रहा है। नयाबांस में अधिकांश गरीब मजदूर तबके के लोग हैं, ऐसे में महंगा उपचार नहीं कराया जा सकता। वहीं, ग्रामीणों ने बताया कि फॉगिंग और दवाओं का छिडक़ाव नहीं हो रहा है। जिससे लोग संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. दिनेश भारती ने कहा कि मरीज गढ़ के सरकारी अस्पताल में जांच कराकर टायफाइड, मलेरिया समेत अन्य बुखार का उपचार करा सकता है। अस्पताल में सभी दवाइयां उपलब्ध हैं।