फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Illegal billboard sAre spoiling the beauty of the city

शहर की खूबसूरती बिगाड़ रहे अवैध होर्डिंग

Mon, 11 Apr 2016 01:01 AM IST
अमर उजाला, ब्यूरो/हापुड़
अमर उजाला, ब्यूरो/हापुड़ Updated Mon, 11 Apr 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
Illegal billboard sAre spoiling the beauty of the city
अवैध होर्डिंग - फोटो : अमर उजाला

प्रमुख चौराहे, तिराहे और बाजारों में लगने वाले अवैध होर्डिंग शहर की खूबसूरती बिगाड़ रहे हैं। राजनैतिक दल और विभिन्न संस्थानों और विज्ञापन एजेंसियां जब चाहे इन चौराहों पर होर्डिंग और यूनिपोल लगा देती हैं। लोगों का आरोप है कि इससे आए दिन हादसे हो रहे हैं।

विज्ञापन


सब कुछ जानते हुए भी पालिका अफसर इस ओर गंभीर नहीं हैं।  शहर को साफ सुंदर बनाने में पालिका करोड़ों रुपये खर्च करती है। शहर का शायद ही ऐसा कोई इलाका होगा जहां होर्डिंग्स और यूनिपोल न लगे हों। सड़कें, स्ट्रीट लाइट, पार्कों में धड़ल्ले से होर्डिंग लगाए जा रहे हैं। इससे लोगों में लोगों में गुस्सा बना हुआ है।
विज्ञापन


रेलवे पार्क के बाहर भी अतिक्रमण
शहर का एक मात्र रेलवे पार्क के बाहर दर्जनों की संख्या में होर्डिंग लगे हैं। इस करण पार्क पूरी तरह छिप जाता है। पालिका अफसर भी दिन में कई बार इस पार्क के आगे से गुजरते हैं, लेकिन वह इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इतना ही नहीं अतरपुरा चौपला पर पालिका के भवन के बाहर अवैध होर्डिंग का जाल बिछा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पालिका के अधिशासी अधिकारी संजय मिश्रा का कहना है कि हाल में ही बिजली के खंभों पर लगे अवैध होर्डिंग्स को हटवाया गया है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। शहर की सुंदरता होर्डिंग के कारण खराब नहीं होने दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed