फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   husband make fake id of wife

Hapur News: पति पर फर्जी आईडी बनाकर अश्लील फोटो डालने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Apr 2023 10:26 PM IST
विज्ञापन
husband make fake id of wife
सिंभावली। महिला ने अपने पति पर भाई के नाम से सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर उसके और उसकी भाभी के अश्लील फोटो, वीडियो अपलोड करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसपी के आदेश पर आरोपी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

जनपद मेरठ के गांव निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी करीब छह साल पहले सिंभावली क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी युवक से हुई थी। लेकिन शादी के बाद से ही पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने उसका उत्पीडऩ करना शुरू कर दिया। करीब चार साल पहले आरोपियों ने उसे घर से निकाल दिया, जिसके बाद से वह अपने मायके में रह रही है। कुछ दिन पहले पति ने उसके भाई के नाम से सोशल मीडिया पर एक फर्जी आईडी बना ली। जिस पर आरोपी ने पहले उसकी भाभी और उसके एक दिन बाद उसके अश्लील फोटो अपलोड कर दिए। महिला का कहना है कि पति ने उसे और उसके मायके पक्ष के लोगों को बदनाम करने के लिए यह काम किया है। इस संबंध में उसने सिंभावली थाने में तहरीर दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके चलते उसे एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज करानी पड़ी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी शीलेष कुमार का कहना है कि एसपी के निर्देश पर महिला के पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच करते हुए आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed