फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Husband friend misdeed woman after giving her spiked cold drink arrested

दोस्त बना दलाल: पहले कोल्डड्रिंक पिलाकर बनाया शिकार, फिर मित्र संग सोने का बनाने लगा दबाव; एक दर्द और दिया

Fri, 28 Aug 2026 06:26 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Published by: विकास कुमार Updated Fri, 28 Aug 2026 06:26 PM IST
सार

महिला ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उनके पति का दोस्त गांव असौड़ा निवासी शरीफ मेरठ रोड स्थित मोहल्ला आवास विकास में सब्जी की दुकान करता है। पति का दोस्त होने के कारण उसका उनके घर भी आना जाना था। 20 जनवरी 2026 को उनके पति घर पर मौजूद नहीं थे और वह अकेली थी। आरोप है कि आरोपी नशीली कोल्डड्रिंक लेकर उनके घर पहुंचा और उन्हें पिला दी। 

विज्ञापन
Husband friend misdeed woman after giving her spiked cold drink arrested
पति का दोस्त ही निकला दरिंदा - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

यूपी के हापुड़ थाना देहात क्षेत्र के दोयमी रोड स्थित एक मोहल्ला निवासी महिला से 20 जनवरी 2026 को नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर पति के दोस्त ने दुष्कर्म कर वीडियो बना ली। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी कई बार दुष्कर्म कर महिला से डेढ़ लाख रुपये ऐंठ चुका है। अब आरोपी अपने एक दोस्त से शारीरिक संबंध बनाने का महिला पर लगातार दबाव भी बना रहा था। पुलिस ने महिला की तहरीर पर दो नामजद व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

'...उस दिन मैं घर में अकेली थी'
महिला ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उनके पति का दोस्त गांव असौड़ा निवासी शरीफ मेरठ रोड स्थित मोहल्ला आवास विकास में सब्जी की दुकान करता है। पति का दोस्त होने के कारण उसका उनके घर भी आना जाना था। 20 जनवरी 2026 को उनके पति घर पर मौजूद नहीं थे और वह अकेली थी। आरोप है कि आरोपी नशीली कोल्डड्रिंक लेकर उनके घर पहुंचा और उन्हें पिला दी। इसके बाद वह बेहोश हो गई और आरोपी ने उनके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने नग्न अवस्था में उनकी वीडियो व फोटो भी खींच लिए। आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार उनके साथ दुष्कर्म किया और ब्लैकमेल कर उनसे डेढ़ लाख रुपये भी ऐंठ लिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अब अपने दोस्त के साथ संबंध बनाने को कर रहा मजबूर
अब आरोपी उन पर अपने एक दोस्त अमन चौधरी उर्फ मूले से शारीरिक संबंध बनाने व दो लाख रुपये और देने का लगातार दबाव बनाता आ रहा है। ऐसा न करने पर आरोपी व उसके दोस्त उनके पति को जान से मारने व उनकी वीडियो वायरल करने की धमकी भी देता आ रहा है। इससे उनका व उनके पति का घर से निकलना दूभर हो गया है।

विज्ञापन

शरीफ और अमन चौधरी पर मामला दर्ज
सीओ अनीता चौहान ने बताया कि महिला की तहरीर पर शरीफ व अमन चौधरी उर्फ मूले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी शरीफ को ततारपुर चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब आरोपी अमन चौधरी उर्फ मूले की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed