{"_id":"69f9a3fcd57e98ddcd0c98c0","slug":"husband-brutally-slits-wife-throat-on-suspicion-of-illicit-affair-condition-critical-in-hapur-2026-05-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: पति ने बेरहमी से काटा पत्नी का गला, इस बात से खफा था आरोपी; पिछले कई दिन से चल रहा था दंपती का विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पति ने बेरहमी से काटा पत्नी का गला, इस बात से खफा था आरोपी; पिछले कई दिन से चल रहा था दंपती का विवाद
Tue, 05 May 2026 01:37 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: Sharukh Khan
Updated Tue, 05 May 2026 01:37 PM IST
सार
हापुड़ में अवैध संबंधों के शक में पति ने बेरहमी से पत्नी का गला रेत दिया। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
परिजनों से जानकारी करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
यूपी के हापुड़ जिले में थाना देहात इलाके के मोहल्ला महताबगढ़ी में अवैध संबंधों के शक में एक पति ने बेरहमी से अपनी पत्नी का गला रेत दिया। गंभीर हालत में परिजनों व मोहल्लेवासियों ने महिला को गढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी कर रही है। पुलिस के अनुसार, मोहल्ला फूलगढ़ी निवासी नीलम(35) की 13 वर्ष पहले जिला मेरठ के कस्बा किठौर निवासी सुनील के साथ शादी हुई थी।
नीलम के तीन पुत्र अनिकेत, गगन व शिवा हैं। पति सुनील ज्वैलरी बॉक्स बनाने का कार्य करता है। पिछले कुछ दिनों से सुनील कुछ काम नहीं कर रहा है। नीलम घर में साफ सफाई का कार्य भी करती हैं। पिछले करीब साढ़े चार वर्षों से नीलम अपने माता पिता के साथ मोहल्ला फूलगढ़ी में ही रह रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी कर रही है। पुलिस के अनुसार, मोहल्ला फूलगढ़ी निवासी नीलम(35) की 13 वर्ष पहले जिला मेरठ के कस्बा किठौर निवासी सुनील के साथ शादी हुई थी।
विज्ञापन
नीलम के तीन पुत्र अनिकेत, गगन व शिवा हैं। पति सुनील ज्वैलरी बॉक्स बनाने का कार्य करता है। पिछले कुछ दिनों से सुनील कुछ काम नहीं कर रहा है। नीलम घर में साफ सफाई का कार्य भी करती हैं। पिछले करीब साढ़े चार वर्षों से नीलम अपने माता पिता के साथ मोहल्ला फूलगढ़ी में ही रह रही हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
सुनील शराब पीकर अक्सर उनसे झगड़ा करता रहा था। सुनील करीब छह माह से अपनी पत्नी नीलम व बच्चों के साथ मोहल्ला महताबगढ़ी में एक किराए के मकान में रह रहा है। पिछले कुछ दिनों से सुनील को नीलम पर अन्य किसी व्यक्ति से अवैध संबंध का शक था।
इससे दोनों में पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था। मंगलवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे नीलम घर में काम में व्यस्त थीं। अवैध संबंधों को लेकर सुनील व नीलम में विवाद हो गया। विवाद इनता बढ़ा कि सुनील ने रसोई में रखे धारदार चाकू से नीलम का बेरहमी से गला रेत दिया।
चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। जिन्होंने नीलम के परिजनों व पुलिस को इसकी सूचना दी। परिनजों व मोहल्लेवासियों ने नीलम को गढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
उधर, महिला का गला रेतने की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पति सुनील को गिरफ्तार कर लिया। अस्पताल में नीलम का गंभीर हालत में उपचार चल रहा है। मोहल्ला फूलगढ़ी में नीलम के पिता रामभूल, मां रामभूली व बहन पिंकी भी रहते हैं।
सीओ वरूण मिश्रा ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।