फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Hugged and said - Happy New Year.

गले मिले और कहा - हैपी न्यू ईयर

Sat, 31 Dec 2016 09:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Sat, 31 Dec 2016 09:24 PM IST
विज्ञापन
Hugged and said - Happy New Year.
हैपी न्यू ईयर - फोटो : अमर उजाला

नए साल की पूर्व संध्या पर पूरा जिला जश्न के माहौल में डूबा रहा। शाम होते ही शहर में नए साल का स्वागत करने के लिए पार्टियों और रंगारंग कार्यक्रमों का दौर शुरू हो गया। कॉलेजों में नए साल का स्वागत करने के लिए दिन में ही पार्टियों का आयोजन किया गया था।

विज्ञापन


छात्र-छात्राओं ने एक दूसरे को नए साल की शुभकामनाएं दीं। इंस्टीट्यूट आदि में भी युवाओं ने जमकर मौज मस्ती की। शहर की केक व पेस्ट्री शॉप पर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। शुभकामनाएं देने के लिए लोगों ने फूलों का भी सहारा लिया।
विज्ञापन


इसके अलावा नए साल पर घर की सजावट करने के लिए भी फूलों की अच्छी खासी बिक्री हुई। बुलंदशहर रोड स्थित फूल विक्रेता रामचरण सैनी ने बताया कि घर सजाने के लिए गुलाब, गेंदा, चमेली और अशोक के पत्तों की मांग रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा लोगों ने फूलों व पत्तों से बनी बंदनवार की भी खरीदारी की। युवाओं ने बुके की खरीदारी ज्यादा की। नए साल के उपलक्ष्य में उन्होंने छह डिजाइन के बुके तैयार किए थे।  

न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए लोग फैमिली के साथ रेस्तरां में डिनर के लिए पहुंच रहे थे। बच्चों ने जहां चाईनीज फूड पसंद किया, वहीं बड़ों ने पारंपरिक भोजन जैसे दाल मखनी, मिक्स वेज, शाही पनीर, मलाई कोफ्ता आदि का लुत्फ लिया।

रेस्टोरेंट संचालकों ने भी ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए मेन्यू तैयार किया था। भीड़ इतनी थी कि लोग टेबल के लिए घंटों इंतजार में खड़े रहे।

पुलिस और प्रशासन ने न्यू ईयर की पूर्वसंध्या पर सड़कों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर भी पुलिस ने नजर रखी।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने कई स्थानों पर चेकिंग की। एसपी अलंकृता सिंह ने भी सुरक्षा का जायजा लिया।

नोटबंदी के कारण न्यू ईयर सेलिब्रेशन का मजा किरकिरा हो गया। बहुत सारे लोग कैश के अभाव में खुलकर मौज मस्ती नहीं कर पाए। केक और आतिशबाजी आदि की भी खास बिक्री नहीं हुई।

रेलवे रोड स्थित अजंता कन्फेक्शनरी के मालिक अन्नू ने बताया कि नोट बंदी से बिक्री प्रभावित हुई है। बीते सालों की तुलना में लोगों ने कम खरीदारी की है। वहीं सिटी प्लाजा रेस्तरां के मालिक मनोज कर्णवाल ने कहा कि नोट बंदी से थोड़ा फर्क तो आया ही है।

पहले लोग दो दिन पहले ही जश्न शुरू कर देते थे, लेकिन इस बार लोग शनिवार को ही घरों से निकले हैं। दूसरे सालों की तुलना में बिजनेस काफी प्रभावित हुआ है।

नए वर्ष का आगाज कोहरे और गलन के साथ होगा। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक रविवार को भी शीतलहर और धुंध बनी रहेगी। हालांकि दोपहर में धूप निकलने की संभावना है लेकिन गलन से राहत नहीं मिलेगी।

शनिवार सुबह का आगाज घने कोहरे, पाले और कंपकंपा देने वाली सर्दी के साथ हुआ। 10 बजते ही धूप निकल आई लेकिन ठिठुरन कम नहीं हुई। सुबह के समय तो दृश्यता इतनी कम थी कि ठीक सामने की चीजें भी नहीं दिख रही थीं।

ऐसे में ऑफिस व काम काज के लिए घर से बाहर निकले लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। हालांकि दोपहर में थोड़ी देर के लिए धूप निकली लेकिन गलन के कारण धूप बेअसर रही। एक दो घंटे की धूप के बाद फिर धुंध सूरज पर हावी होनी शुरू हो गई।


शाम तक गलन काफी बढ़ गई। शनिवार को अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम 08 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम 08 व सोमवार को अधिकतम 16 और न्यूनतम 07 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. विवेकराज के अनुसार कोहरा, पाला और शीतलहर का प्रकोप फिलहाल जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed