{"_id":"69d16b8acd2a665aca07824d","slug":"hpr-hapur-news-c-30-1-gbd1035-856831-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत बोर्ड बैठक : शहीद रिंकल के नाम से भटैल गांव में 41 लाख से बनेगा वेलनेस सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत बोर्ड बैठक : शहीद रिंकल के नाम से भटैल गांव में 41 लाख से बनेगा वेलनेस सेंटर
विज्ञापन
जिला पंचायत कार्यालय में आयोजित बोर्ड बैठक में अपना प्रस्ताव रखते जिला पंचायत सदस्य। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। जिला पंचायत की बोर्ड बैठक शनिवार को सभागार में हुई। इसमें 18 में से 17 प्रस्ताव पास हुए। बैठक में शहीद रिंकल बालियान के गांव भटैल में शहीद गेट और 41 लाख से वेलनेस सेंटर बनाने का प्रस्ताव भी पास हुआ है। वहीं, कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले पर हुए अतिरिक्त दो करोड़ के व्यय पर पंचायत सदस्यों ने आपत्ति जताई है। बैठक में करीब 11 करोड़ रुपये का बजट पास हुआ है।
सुबह करीब 11 बजे से जिला पंचायत के सभागार में अध्यक्ष रेखा नागर की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में एक-एक कर प्रस्ताव रखे गए और इन पर चर्चा हुई। बोर्ड बैठक में कई कार्यालयों पर सोलर पैनल लगाने, असौड़ा स्टेडियम में रनिंग ट्रैक, स्टेडियम के बाहर सड़क व खड़ंजे के चौड़ीकरण का निर्माण, गोशाला में सीसीटीवी कैमरे लगवाने, धार्मिक स्थलों के पहुंच मार्गों का निर्माण, ग्राम नयी पटना मंडी पर खड़ंजा व नाली निर्माण और मसूरी-गुलावठी रोड पर मसूरी से देहरा झाल तक स्ट्रीट लाइट लगाने को लेकर करीब दो करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। साथ ही धार्मिक स्थलों के पहुंच मार्गों के निर्माण के लिए प्रस्ताव सदस्यों से मांगे गए हैं। इसके अलावा पशुओं को पकड़ने के लिए 15 लाख रुपये से कैटिल केचर को क्रय किया जाएगा। बैठक में महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 का लेबर बजट का प्रस्ताव पास नहीं हुआ। इस दौरान विधायक विजयपाल आढ़ती, सांसद प्रतिनिधि अशोक बबली ने भी आमजन से जुड़े मुद्दों को उठाया।
आय बढ़ाने के लिए प्रस्ताव हुआ पास
जिला पंचायत की संपत्तियों से आय बढ़ाने के लिए भी शनिवार को बैठक में प्रस्ताव लाया गया। एएमए शिशुपाल शर्मा ने बताया कि जिला पंचायत क्षेत्र में नक्शा पास कराने, किराये पर ली गई संपत्ति आदि के कार्यों को लेकर सर्किल रेट बढ़ाए जाएंगे। जिससे कि पंचायत की आय बढ़ाई जा सके।
विज्ञापन
इस बार घट गया 20 करोड़ का बजट
बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 और 2026-27 का मूल बजट भी पास हुआ है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में अनुमानित आय करीब 60.20 करोड़ रुपये थी, जबकि अनुमानित व्यय भी 60.20 करोड़ हुआ है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में चौथा राज्य वित्त आयोग, पांचवां राज्य वित्त आयोग, 15वां केंद्रीय वित्त आयोग, गंगा मेला अनुदान अभी नहीं मिला है। इस कारण करीब 20 करोड़ रुपये की अनुमानित आय व अनुमानित व्यय इस बार कम हुआ है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में 40.59 करोड़ की अनुमानित आय और इतना ही अनुमानित व्यय दर्शाया गया है।
ठेकेदारों ने नहीं किए दो करोड़ के विकास कार्य
बैठक में जानकारी दी गई कि करीब दो करोड़ रुपये के विकास कार्य कुछ तकनीकी कारणों से शुरू नहीं हो सके हैं। इस पर जिला पंचायत सदस्य सुमित सिसोदिया और सतीश प्रमुख ने कहा कि जिन ठेकेदारों ने कार्य शुरू नहीं किया है, उन्हें ब्लैकलिस्ट कर दिया जाए। इस पर विधायक विजयपाल आढ़ती ने कहा कि ठेकेदारों को एक मौका और चेतावनी दी जाए। जिससे कि विकास कार्य बाधित न हो। बता दें कि ग्राम मुबारिकपुर में बाईपास पर खड़ंजा, भोवापुर मस्ताननगर में जीआर पब्लिक स्कूल से नाला निर्माण व दादू सिनेमा के पास से स्कूल की ओर नाला, ग्राम गोहरा में किठोर संपर्क मार्ग व खड़ंजा, ग्राम नवादा में खड़ंजा, ग्राम नानपुर में नाले का निर्माण, ग्राम करीमपुर सलारपुर में खड़ंजा, ग्राम बलवापुर में खड़ंजा, ग्राम देवली में खड़ंजा, ग्राम गोहरा में खड़ंजा, ग्राम लोधीपुर में बिजली घर से नाला, ग्राम मतनौरा में नाला, ग्राम सपनावत में गुलावठी-मसूरी की ओर नाला, ग्राम मुरादपुर में खड़ंजा, ग्राम महमूदपुर में सीसी सड़क और ग्राम गोहरा में खड़ंजा लगाने का कार्य शुरू नहीं हो सका।