{"_id":"64cbe3375289a7dc49074d36","slug":"hpda-officials-listened-to-the-complaints-of-entrepreneurs-hapur-news-c-138-1-pkw1001-342-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: एचपीडीए के अधिकारियों ने उद्यमियों की सुनी शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: एचपीडीए के अधिकारियों ने उद्यमियों की सुनी शिकायतें
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पिलखुवा। एचपीडीए के अधिकारियों ने टेक्सटाइल सिटी का दौरा कर उद्यमियों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने व्यापारियों से औद्योगिक क्षेत्र, टेक्सटाइल सिटी में अधिक से अधिक उद्योग स्थापित करने का आह्वान किया।
एचपीडीए ने करीब दो दशक पूर्व डूहरी पेट्रोल पंप के पीछे टेक्सटाइल सिटी का निर्माण किया था। इसमें 200, 400, 800 एवं इससे अधिक वर्ग मीटर से प्लाट दो सौ से अधिक प्लाट उद्यमियों को आवंटित किए थे। टेक्सटाइल सिटी व्यापारी एसोसिएशन के संरक्षक विकास शर्मा, सचिव विनोद शर्मा, उद्यमी विवेक शर्मा, विजय खंडेलवाल, अर्जुन सिंघल समेत अन्य ने बताया कि यहां पर मूलभूत सुविधाएं तक तो उपलब्ध नहीं है। टेक्सटाइल सिटी में पानी निकासी की व्यवस्था नहीं है, सीवर लाइन खराब है, खाली प्लाट एवं पार्कों में बारिश और फैक्टरियों से निकलने वाला पानी भरा रहता, समेत अन्य समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। संरक्षक ने बताया कि अधिकारियों ने एक सप्ताह में समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया है।