फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   How can farmers celebrate Diwali.

कैसे जलेंगे किसानों के घर दीये

Tue, 25 Oct 2016 09:54 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़ Updated Tue, 25 Oct 2016 09:54 PM IST
विज्ञापन
How can farmers celebrate Diwali.
दिवाली - फोटो : Demo Pic

नया पेराई सत्र शुरू हो चुका है लेकिन चीनी मिलें अब भी जिले के गन्ना किसानों के 168 करोड़ रुपये दबाए बैठी हैं। ऐसे में आर्थिक तंगी से जूझ रहे किसानों की दीपावली इस बार भी फीकी रहने के आसार हैं।

विज्ञापन


जिले के अधिकतर किसान गन्ने की खेती पर निर्भर हैं। इनकी सभी छोटी और बड़ी जरूरतें गन्ना भुगतान से ही पूरी होती हैं। ऐसे में अब तक गन्ना भुगतान न होने से किसान बदहाल हो गए हैं।
विज्ञापन


अब भी किसानों के सिंभावली शुगर मिल पर 127 करोड़ व ब्रजनाथपुर शुगर मिल पर 41 करोड़ रुपये बकाया हैं। सिंभावली चीनी मिल ने नया पेराई सत्र शुरू कर किसानों से फिर उधार में गन्ना खरीदना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में जिला गन्ना अधिकारी नम्रता कश्यप ने कहा कि शुगर मिल पर भुगतान के लिए पूरा दबाव बनाया जा रहा है। दोनों मिलों ने 30 नवंबर से 15 दिसंबर के बीच पूरा भुगतान करने का आश्वासन दिया है।

किसान की किसी सरकार को चिंता नहीं है। गन्ना किसान की मुख्य फसल है और हर बार इसी का भुगतान अटका रहता है। इस बार की दीपावली पूरी तरह से फीकी रहेगी। बलजीत सिंह, किसान, सलारपुर 

शुगर मिलों ने किसान की इतनी दुर्गति कर दी है कि अब उन्हें कोई उधार भी देने को तैयार नहीं है। दीपावली मनाना तो दूर किसान आत्महत्या करने की कगार पर खड़े हैं।  नरेंद्र सहवाग, किसान, श्यामपुर 

गन्ना मूल्य का भुगतान न होने के कारण किसानों के पास दीपावली पर मिठाई खरीदने के भी पैसे नहीं हैं। नए कपड़े या मिलने-जुलने वालों को उपहार देने की बात तो दूर है। जयबीर सिंह गुर्जर, किसान , दत्तियाना


भुगतान अटका होने के कारण हालात इतने बदतर हो गए हैं कि किसान दीपावली मनाने के लिए गन्ने को औने पौने दामों पर क्रेशरों पर बेचने को मजबूर हैं।  रामकुमार आर्य, किसान, सलारपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed