{"_id":"64a05c74cf37c61cfa087bc6","slug":"house-sale-poster-in-panchseel-colony-hapur-news-c-135-1-hpr1001-706-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: अंडरपास के विरोध में लगाए घर बिकाऊ के बैनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: अंडरपास के विरोध में लगाए घर बिकाऊ के बैनर
Sat, 01 Jul 2023 10:33 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 01 Jul 2023 10:33 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। मेरठ रोड स्थित पंचशील कॉलोनी के समीप फाटक संख्या-41 पर बन रहे अंडरपास के विरोध में अब स्थानीय लोगों ने घर बिकाऊ के पोस्टर लगा दिए हैं। समस्या का समाधान न होने पर संपूर्ण कालोनीवासियों ने घर बेचने की चेतावनी दी है।
मेरठ-खुर्जा रेलवे लाइन स्थित फाटक संख्या-41 पर दो माह पूर्व फाटक बंद कर अंडरपास का निर्माण शुरू किया था। लेकिन पंचशील कॉलोनी के लोगों ने इसका विरोध किया और संशोधित नक्शे के अनुसार अंडरपास बनाने की मांग की थी। लेकिन एक सप्ताह पूर्व फिर से रेलवे अधिकारियों द्वारा पुराने नक्शे के अनुसार अंडरपास बनाने के लिए खोदाई शुरू कर दी गई। जिसकी सूचना मिलते ही कॉलोनी के लोग एकत्रित होकर मौके पर पहुंचे और कार्य बंद करा दिया। इस संबंध में उन्होंने रेलवे उच्चाधिकारियों को भी ज्ञापन भेजा था। पिछले एक सप्ताह से धरना दे रहे लोगों ने शनिवार को कॉलोनी के गेट पर सभी मकान बिकाऊ का बैनर लगा दिया। उनका कहना है कि जब कॉलोनी का गेट बंद हो जाएगा तो आवागमन ही बंद हो जाएगा। उनके बच्चे स्कूल नहीं जा सकेंगे। इस संबंध में जिला प्रशासन और रेलवे अधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अगर समस्या का समाधान नहीं होगा तो मजबूरन उन्हें अपने घर बेचने पड़ेंगे। इस मौके पर रामकिशन, मिथलेश, सुबोध देवी, शकुंतला, प्रभुदयाल, गंगाराम, ज्ञानवती, बबीता, आशा, तेजिंद्र, तुषार आदि मौजूद रहे। एडीएम संदीप सिंह का कहना है कि अंडरपास निर्माण के संबंध में रेलवे के अधिकारियों से वार्ता कर समस्या का समाधान कराया जाएगा। कॉलोनी के लोगों की परेशानी का जल्द दूर कराया जाएगा।