{"_id":"6480b7f1fadddf7c970c01ab","slug":"hospital-charged-from-ayushman-card-patient-hapur-news-c-30-1-126476-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: आयुष्मान पैनल के मरीजों से 15 हजार रुपये तक की वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: आयुष्मान पैनल के मरीजों से 15 हजार रुपये तक की वसूली
Wed, 07 Jun 2023 10:31 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 07 Jun 2023 10:31 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। आयुष्मान योजना के पात्रों को अस्पताल गलत तरीके से भर्ती कर, उनसे पैसे ऐंठ रहे हैं। ऑपरेशन की सहमति न देने पर भी कई मरीजों को तीन दिन तक भर्ती किए रखा। कुछ मरीजों से फाइल चार्ज के नाम पर 15 हजार रुपये तक वसूले गए। पीड़ित मरीजों ने सीजीआरएमएस पोर्टल पर शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
जिले के 2.60 लाख लोगों को आयुष्मान योजना में शामिल किया गया है। इसमें पात्र को पांच लाख रुपये तक का निशुल्क उपचार मिलता है। अस्पतालों ने ऐसे मरीजों को कमाई का जरिया बना लिया है। क्लेम के रूप में मिलने वाले पैसे से अलग अनावश्यक तौर पर मरीजों को परेशान किया जा रहा है। जबरन भर्ती करने और पैसे वसूलने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।
--
केस नंबर एक--
आयुष्मान कार्ड धारक राखी ने बताया कि पेट में दर्द होने पर रामा मेडिकल में भर्ती हुई। वहां जांच कर बताया कि पथरी है, सहमति न देने पर भी उसपर जबरन ऑपरेशन का दबाव बनाया। कई दिन तक जबरदस्ती भर्ती रखा और 15000 रुपये भी ले लिए। जबकि उसके पास गोल्डन कार्ड था।
विज्ञापन
--
केस नंबर दो-- -
सिमरौली निवासी कृष्णपाल ने बताया कि पत्नी के पेट में पथरी थी, जिसे रामा अस्पताल में भर्ती कराया गया। डिस्चार्ज कराने की तैयारी थी, लेकिन चिकित्सक ऑपरेशन का दबाव बनाने लगे। इतना ही नहीं 15 हजार रुपये भी लिए। इस शिकायत का संज्ञान स्टेट नोडल अधिकारी ने भी लिया है।
केस नंबर तीन-- -
जोया निवासी अनीता ने सीजीआरएमएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर बताया कि वह आयुष्मान कार्ड धारक है, समस्या होने पर जीएस मेडिकल में भर्ती हुई थी। लेकिन इलाज के नाम पर परिजनों से आठ हजार रुपये ले लिए गए। पैसे नहीं देने पर अभद्रता भी की गई।
-- --
केस नंबर चार--
ककराना निवासी बलजीत सिंह ने बताया कि वह आयुष्मान कार्ड धारक है। जीएस मेडिकल में इलाज के लिए गया था। लेकिन वहां कार्ड को फर्जी बताकर उसे इलाज नहीं दिया गया। जबकि उसके कार्ड का सत्यापन किया जा सकता है।
-- -
मरीजों की शिकायतों पर लिया संज्ञान-
आयुष्मान योजना से जुड़े मरीजों की शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लिया जा रहा है। जिनसे गलत तरीके से पैसे लिए गए हैं, उन्हें वापस कराए जा रहे हैं। इस संबंध में अस्पतालों को नोटिस भी जारी किया गया है।-- डॉ.सुनील त्यागी, सीएमओ।
विज्ञापन
जिले के 2.60 लाख लोगों को आयुष्मान योजना में शामिल किया गया है। इसमें पात्र को पांच लाख रुपये तक का निशुल्क उपचार मिलता है। अस्पतालों ने ऐसे मरीजों को कमाई का जरिया बना लिया है। क्लेम के रूप में मिलने वाले पैसे से अलग अनावश्यक तौर पर मरीजों को परेशान किया जा रहा है। जबरन भर्ती करने और पैसे वसूलने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
केस नंबर एक
आयुष्मान कार्ड धारक राखी ने बताया कि पेट में दर्द होने पर रामा मेडिकल में भर्ती हुई। वहां जांच कर बताया कि पथरी है, सहमति न देने पर भी उसपर जबरन ऑपरेशन का दबाव बनाया। कई दिन तक जबरदस्ती भर्ती रखा और 15000 रुपये भी ले लिए। जबकि उसके पास गोल्डन कार्ड था।
विज्ञापन
केस नंबर दो
सिमरौली निवासी कृष्णपाल ने बताया कि पत्नी के पेट में पथरी थी, जिसे रामा अस्पताल में भर्ती कराया गया। डिस्चार्ज कराने की तैयारी थी, लेकिन चिकित्सक ऑपरेशन का दबाव बनाने लगे। इतना ही नहीं 15 हजार रुपये भी लिए। इस शिकायत का संज्ञान स्टेट नोडल अधिकारी ने भी लिया है।
केस नंबर तीन
जोया निवासी अनीता ने सीजीआरएमएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर बताया कि वह आयुष्मान कार्ड धारक है, समस्या होने पर जीएस मेडिकल में भर्ती हुई थी। लेकिन इलाज के नाम पर परिजनों से आठ हजार रुपये ले लिए गए। पैसे नहीं देने पर अभद्रता भी की गई।
केस नंबर चार
ककराना निवासी बलजीत सिंह ने बताया कि वह आयुष्मान कार्ड धारक है। जीएस मेडिकल में इलाज के लिए गया था। लेकिन वहां कार्ड को फर्जी बताकर उसे इलाज नहीं दिया गया। जबकि उसके कार्ड का सत्यापन किया जा सकता है।
मरीजों की शिकायतों पर लिया संज्ञान-
आयुष्मान योजना से जुड़े मरीजों की शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लिया जा रहा है। जिनसे गलत तरीके से पैसे लिए गए हैं, उन्हें वापस कराए जा रहे हैं। इस संबंध में अस्पतालों को नोटिस भी जारी किया गया है।