{"_id":"670ea4f1cc2c5e4ce10c4187","slug":"homeguard-son-rape-hapur-news-c-306-1-gha1001-110124-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: होमगार्ड के बेटे ने किशोरी से किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: होमगार्ड के बेटे ने किशोरी से किया दुष्कर्म
Tue, 15 Oct 2024 10:52 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 15 Oct 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के गांव में होमगार्ड के बेटे ने गांव निवासी किशोरी को नशीला पदार्थ पिलाने के बाद सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने किशोरी का अश्लील वीडियो ओर फोटो भी बना लिए। जानकारी होने पर पीड़िता की मां ने आरोपी के परिजनों से शिकायत की तो आरोपी और उसके पिता ने जान से मारने की धमकी दी। किशोरी की मां ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
गांव निवासी महिला ने बताया कि उसके ही गांव का रहने वाला युवक कुछ दिन पहले अपने पिता के होमगार्ड होने का रौब गालिब कर उसकी बेटी को नशीला पदार्थ सुंघाकर सुनसान स्थान पर ले गया। वहां ले जाकर उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो ओर फोटो बना लिए। पिता के कोतवाली में तैनात होने और किसी को जानकारी देने पर झूठे मामले मेें फंसाने की धमकी दी। उसके बाद से आरोपी लगातार उसकी बेटी का शारीरिक शोषण करने लगा। आरोपी की हरकतों से परेशान होकर सोमवार शाम बेटी ने परिजनों को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद वह आरोपी के घर पहुंची और उसके पिता से इस बारे में बात की। आरोप है कि होमगार्ड ने अपने आरोपी बेटे का पक्ष लिया। इतना ही नहीं युवक, उसके होमगार्ड पिता व साथी ने उन्हें जान से मारने की धमकी देकर अपने घर से भगा दिया। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि महिला की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू करा दी गई है। जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।