फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Homeguard dies in collision with unknown vehicle in Hapur

Hapur: अज्ञात वाहन की टक्कर से होमगार्ड की मौत, ड्यूटी पर जाने के दौरान हुआ हादसा, छानबीन में जुटी पुलिस

Sun, 03 Aug 2025 10:40 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बाबूगढ़ (हापुड़)
अमर उजाला नेटवर्क, बाबूगढ़ (हापुड़) Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 03 Aug 2025 10:40 PM IST
सार

राहगीरों ने हादसे की सूचना बाबूगढ़ पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल होमगार्ड को नगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Homeguard dies in collision with unknown vehicle in Hapur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार की देर शाम ड्यूटी पर जा रहे बाइक सवार होमगार्ड को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे होमगार्ड की मौत हो गई। सूचना पर मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव धनपुरा निवासी परमिंद्र होमगार्ड के जवान थे। उनकी ड्यूटी रात में हापुड़ नगर कोतवाली में थी। रविवार की देर शाम को वे बाइक पर सवार होकर ड्यूटी पर आ रहे थे। जैसे ही वे बाबूगड़ थाना क्षेत्र में उपैड़ा फ्लाई ओवर पर पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। 
विज्ञापन


राहगीरों ने हादसे की सूचना बाबूगढ़ पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल होमगार्ड को नगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलने पर सीओ सिटी जितेंद्र शर्मा, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह भी अस्पताल पहुंच गए। मृतक के दो पुत्र और दो पुत्री हैं। सीओ सिटी जितेंद्र शर्मा ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान की जा रही है, जल्द ही वाहन चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed