{"_id":"58b82fef4f1c1bc852830809","slug":"holly-will-be-incentive-scheme-introduced","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली के मद्देनजर हापुड़ डिपो में प्रोत्साहन योजना होगी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली के मद्देनजर हापुड़ डिपो में प्रोत्साहन योजना होगी शुरू
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Thu, 02 Mar 2017 08:36 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश परिवहन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली के मद्देनजर यात्रियों को बेहतर बस सुविधा मिल सके, इस उद्देश्य से हापुड़ डिपो में 9 मार्च से प्रोत्साहन योजना शुरू कर दी जाएगी। 10 दिन तक बिना अवकाश के काम करने वाले चालक/परिचालकों को एक मुश्त 3500 रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन
वहीं वर्कशॉप कर्मियों को भी प्रोत्साहन राशि मिलेगी। लोकल मार्गों पर यात्रियों की भीड़ अधिक होने पर बसें बढ़ाने का निर्णय भी लिया गया है। त्योहार के मद्देनजर कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं।
विज्ञापन
13 मार्च को होली मनाई जाएगी। ऐसे में दूरदराज के क्षेत्रों में नौकरी करने वाले लोग अपने घर लौटने की तैयारियां कर रहे हैं। इन यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए डिपो के अफसरों ने भी रणनीति तैयार कर ली है। डिपो में एक मुश्त प्रोत्साहन योजना भी शुरू की जा चुकी है।
विज्ञापन
यह योजना 9 मार्च से 19 मार्च तक लागू रहेगी। लगातार 9 दिन तक प्रति दिन 300 किलोमीटर बस चलाने वाले चालक/परिचालकों को एक मुश्त 2700 रुपये दिए जाएंगे, वहीं 10 दिन तक प्रति दिन 300 किलोमीटर बस चलाने पर 3500 रुपये एक मुश्त दिए जाएंगे।
इसके अलावा 300 किलोमीटर से अधिक बस चलाने पर चालकों को 55 पैसे/किलोमीटर की दर से अधिक भुगतान किया जाएगा। वहीं वर्कशॉप कर्मियों को लगातार 9 दिन तक कार्य करने पर 965 रुपये, 10 दिन तक कार्य करने पर 1062 रुपये बतौर प्रोत्साहन राशि दिए जाएंगे।
इतना ही नहीं होली के दौरान यात्रियों को परेशानी न हो, इसके लिए लोकल मार्गों पर बसों का संचालन बढ़ाया जाएगा। बसों के अतिरिक्त चक्कर लगवाए जाएंगे। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एनपी सिंह ने बताया ने कि डिपो में 9 मार्च से प्रोत्साहन योजना लागू कर दी जाएगी।
होली के मद्देनजर कर्मियों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं। लोकल मार्गों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ने पर अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। इस संबंध में डिपो कर्मियों को सख्त निर्देश जारी कर दिए गए हैं।