फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Hollow ground .. houses in danger.

जमीन खोखली.. खतरे में मकान

Wed, 27 Apr 2016 09:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Wed, 27 Apr 2016 09:15 PM IST
विज्ञापन
Hollow ground .. houses in danger.
खुदाई तो खोखली मिली जमीन - फोटो : अमर उजाला

नगर के प्राचीन माता मोहल्ला में बुधवार को नगर पालिका की टीम ने खुदाई कराई तो पाइप लाइन के आसपास की जमीन खोखली मिली है। संभावना है कि पाइप लाइन से पानी रिसने के कारण यह स्थिति बनी है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को मोहल्ले से पाइपलाइन को बहार निकालने का कार्य किया जाएगा। हालांकि लोगों से अपने घरों को सपोर्ट लगाने की सलाह दी गई है। तीन दिन पूर्व प्राचीन माता मोहल्ला के एक दर्जन मकानों में अचानक दरार पड़ गई थी।
विज्ञापन


अब तक दो दर्जन से अधिक मकानों में दरार आ चुकी है। बुधवार को नगर पालिका की टीम ने लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता एसके सक्सेना के नेतृत्व में मोहल्ले में खुदाई कराई। खुदाई के दौरान मोहल्ले में एक स्थान पर खोखली जमीन निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुदाई से घरों को नुकसान न हो, इस उद्देश्य से कार्य रोक दिया गया। सहायक अभियंता ने लोगों को अपने घरों में सपोर्ट लगाने की सलाह दी है, ताकि खुदाई के दौरान घरों को नुकसान न पहुंच सके।

सहायक अभियंता ने नगर पालिका के ईओ को अवगत कराया। ईओ ने मोहल्ले में डली पाइपलाइन को बाहर निकालने के निर्देश दिए हैं। बृहस्पतिवार को फिर से खुदाई की जायेगी।

नगर के प्राचीन माता मोहल्ला में दो दर्जन मकानों में दरार की गुत्थी सुलझती नजर नहीं आ रही है। मोहल्ले के बुजुर्गों की मानें तो यहां 60 साल पूर्व यहां खत्ती हुआ करती थी। इसी के कारण मकानों में दरार आ रही है।

जबकि पाइपलाइन के नीचे खोखली जमीन की मिट्टी गिली मिलने से लोग पाइपलाइन लीकेज होने को इसका कारण मान रहे हैं। बहरहाल लोगों ने भू-विशेषज्ञों से जांच कराने की मांग उठाई है।

कलसुम का कहना है कि करीब 60 साल पूर्व जिस स्थान पर जमीन खोखली मिली है। वहां खत्ती हुआ करती थी, खत्ती का भराव किए बगैर ही उसे पाट दिया गया था। धर्मवीर सिंह का कहना है कि अब से 20 वर्ष पूर्व भी एक निर्माणाधीन मकान की नींव खत्ती में धंस गई थी।
 
माता मोहल्ला के लोगों ने भू-विशेषज्ञों से जांच की मांग को लेकर बुधवार को बैठक कर कलक्ट्रेट पर धरना देने का निर्णय लिया। माता मोहल्ला में जमीन दरकने से करीब दो दर्जन मकानों में दरार आ चुकी है।


कई मकानों के गिरने की आशंका है। नगर पालिका की टीम जगह-जगह गड्ढे कर जमीन की स्थिति को परख रही है। इससे दीवारों में दरार आने के कारण का कुछ पता नहीं चल पा रहा बैठक में मोहम्मद नयीम, बब्ली, धर्मेंद्र, महेंद्र कुमार, कलसुम, धर्मवीर, सुभाष, शमशुद्दीन, सिराजुद्दीन, सुहैल, मोहजमा, विजयपाल आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed