फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   History sheeter son shot his elderly father twice and killed him in hapur

UP: बेटे ने मारी पिता को दो गोली, इस बात से नाराज था हिस्ट्रीशीटर; 25 साल पहले भाई की हो चुकी नोएडा में हत्या

Fri, 22 Aug 2025 09:46 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बाबूगढ़।
संवाद न्यूज एजेंसी, बाबूगढ़। Published by: विकास कुमार Updated Fri, 22 Aug 2025 09:46 PM IST
सार

पुलिस के अनुसार किसी कारण से राममेहर ने अपनी जमीन को हाल ही में गांव के ही एक किसान को ठेके पर दे दिया था, इससे अजीत अपने पिता से नाराज था। शुक्रवार की शाम अजीत शराब के नशे में था। इसी दौरान इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया।

विज्ञापन
History sheeter son shot his elderly father twice and killed him in hapur
बेटे ने की पिता की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के हापुड़ स्थित बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर में शुक्रवार की देर शाम 17 बीघा जमीन को ठेके पर देने पर गुस्साये हिस्ट्रीशीटर पुत्र ने बुजुर्ग पिता राममेहर सिंह (83) की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने जांच की। पुलिस हत्यारोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव नूरपुर निवासी राममेहर सिंह अपनी पत्नी शकुंतला, पुत्रवधू गीता व पौत्र हिमांशु के साथ गांव में रहते थे। उनका बड़ा पुत्र प्रवीण अपने परिवार के साथ मुरादाबाद में रहता है और वहीं नौकरी करता है। दूसरे नंबर का पुत्र विनोद नोएडा में ठेकेदारी का कार्य करता था, जिसकी करीब 25 साल पहले हत्या कर दी गई थी। उसकी पत्नी गीता व पौत्र हिमांशु परिवार के साथ अब गांव में ही रहते हैं। जबकि उनका सबसे छोटा पुत्र अजीत थाना बाबूगढ़ थाने का हिस्ट्रीशीटर बदमाश और अविवाहित है। पुलिस के अनुसार राममेहर की गांव में ही 17 बीघा जमीन है, जिस पर अजीत ही खेती करता आ रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार किसी कारण से राममेहर ने अपनी जमीन को हाल ही में गांव के ही एक किसान को ठेके पर दे दिया था, इससे अजीत अपने पिता से नाराज था। शुक्रवार की शाम अजीत शराब के नशे में था। इसी दौरान इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि अजीत ने तमंचे से अपने पिता में एक के बाद एक दो गोली मार दी। इससे उनकी मौके पर मौत हो गई। इसके बाद अजीत मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन

शराब पीकर घर पहुंचे अजीत ने पिता से किया था झगड़ा
सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम को अजीत शराब पीकर घर पहुंचा था। इस दौरान घर में पिता राममेहर सिंह, उनकी पत्नी शकुंतला, पुत्रवधू गीता व पौत्र हिमांशु मौजूद था। अजीत ने जमीन किसान को ठेके पर देने की बात करते हुए अपने पिता से विवाद करना शुरू कर दिया। इसके बाद उसने घटना को अंजाम दिया। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से राममेहर को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

गोलियों की आवाज सुनकर पुत्रवधू व पौत्र अंदर से कमरे के बाहर आए
पुलिस की पूछताछ में परिजनों ने बताया कि जब अजीत अपने पिता को गोली मार रहा था तब पुत्रवधू गीता व पौत्र हिमांशु कमरे में थे। गोलियों की आवाज सुनकर गीता व हिमांशु अंदर से बाहर भागे। इस दौरान अजीत के हाथ में तमंचा देख वह घबरा गए थे। इसके बाद अजीत यहां से फरार हो गया। सीओ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हापुड़, बुलंदशहर और मुजफ्फरनगर के थानों में हत्या, हत्या के प्रयास समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी की तलाश की जा रही है। तहरीर प्राप्त होने के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed