फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   High speed bike collided with electric pole, three injured

Hapur News: तेज रफ्तार बाइक विद्युत खंभे से टकराई, तीन घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 06:56 AM IST
विज्ञापन
High speed bike collided with electric pole, three injured
कुचेसर चौपले पर सड़क दुर्घटना होने के बाद घायल युवक अस्पताल ले जाते पुलिसकर्मी। स्रोत पुलिस
कुचेसर चौपला। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर कट के पास तेज रफ्तार बाइक विद्युत पोल से टकरा गई। दौरान विद्युत पोल टूटकर सड़क पर गिर गया और बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर विभागीय टीम ने विद्युत पोल लगवाकर विद्युत सप्लाई सुचारु शुरू करा दी है।
विज्ञापन


गांव श्यामपुर जट्ट निवासी मुनेंद्र अपने साथी रमन व मार्शल के साथ बाइक पर सवार होकर मंगलवार की शाम किसी काम से कुचेसर चौपला आये थे। देर रात लगभग 12 बजे घर लौटते वक्त उनकी बाइक मुबारिकपुर कट के पास अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से जा टकराई। टक्कर लगने से पोल सड़क के बीचोबीच गिर गया। हादसे में तीनों लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता, कुचेसर चौपला चौकी प्रभारी विरेंद्र सिंह यहां रात्रि गश्त कर रहे थे। उन्होंने बिजली घर पर फोन कर शटडाउन कराया और घायलों को पुलिस जीप के माध्यम से स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। पोल टूटने से आसपास के गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि रात्रि गश्त के दौरान हादसा हुआ था। थाना प्रभारी व चौकी प्रभारी की तत्परता से तीन घायलों को देर रात ही स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया था। उपैड़ा बिजलीघर के अवर अभियंता प्रमोद कुमार ने बताया कि रात को बाइक की टक्कर से विद्युत पोल टूट गया था। इसके कारण कनिया कल्याणपुर व दयानगर गांव आपूर्ति ठप हो गई थी। बुधवार सुबह 11 बजे पोल बदलकर आपूर्ति सुचारु करा दी है।

-

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed