फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   High Court bench support work done lawyers not

हाईकोर्ट बैंच के समर्थन में वकीलों ने नहीं किया कामकाज नहीं किया

Wed, 21 Dec 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Wed, 21 Dec 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
High Court bench  support work done lawyers not
वकीलों ने नहीं किया कामकाज नहीं किया - फोटो : अमर उजाला

वेस्ट यूपी में हाईकोर्ट बैंच की मांग के समर्थन में वकीलों ने कामकाज नहीं किया। जिससे वादकारियों समेत जरूरी काम से आए लोगों को बैरंग लौटना पड़ा। हाईकोर्ट बैंच की मांग को लेकर लंबे अरसे से आंदोलन करती आ रही केंद्रीय संघर्ष समिति के आह्वान पर बुधवार को वकीलों ने अदालतों में काम नहीं किया।

विज्ञापन


तहसील मुख्यालय पर मीटिंग करने के बाद बार अध्यक्ष सुबोध त्यागी और सचिव शांतनु तोमर के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, अमरपाल सिंह, बलराज त्यागी, सतेंद्र चौधरी, ओमपाल मावी, सुरेंद्र नागर, नरेश गिल ने
विज्ञापन


आरोप लगाया कि केंद्र और प्रदेश सरकार वादकारियों समेत वकीलों के हित की खुली अनदेखी करती आ रही हैं। वेस्टर्न यूपी में हाईकोर्ट बैंच न बनने से वादकारियों को इलाहाबाद आने जाने में सैकड़ों मील लंबा सफर करना पड़ता है,
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें समय और पैसे की अनावश्यक बर्बादी होती है। ठाकुर रोहताश, सुहेल आलम, मनोज गोयल, हेमंत गौड़,  कृपाल चौहान, रिजवान अहमद, कलीम खान, कुंवर जहीर, राजेंद्र चौहान समेत दर्जनों वकील मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed