{"_id":"66b694da5593f140f40cf664","slug":"heavy-vehicles-stopped-at-u-turn-before-toll-plaza-jammed-hapur-news-c-138-1-pkw1001-103686-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: टोल प्लाजा से पहले यू-टर्न पर भारी वाहनों को रोका, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: टोल प्लाजा से पहले यू-टर्न पर भारी वाहनों को रोका, लगा जाम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पिलखुवा। छिजारसी टोल प्लाजा के पास हाईवे-9 शुक्रवार सारे दिन जाम के हालात बने रहे। इसका मुख्य कारण गाजियाबाद की ओर से आने वाले भारी वाहनों को टोल प्लाजा के पहले यू टर्न पर पुलिस द्वारा रोका जाना रहा।
सावन के तीसरे-चौथे सोमवार को भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने के लिए बड़ी संख्या में शिव भक्त ब्रजघाट के पवित्र गंगाजल लेकर अपने गंतव्य को रवाना होना शुरू हो गए हैं। बड़ी संख्या में शिव भक्त ब्रजघाट के गंगाजल लेकर अमरोहा, मुरादाबाद की ओर हाईवे पर आवागमन करते हैं। जिसके चलते पुलिस ने गाजियाबाद की ओर से आने वाले वाहनों को टोल से पहले यूटर्न पर रोकना शुरू कर दिया है। पुलिस वाहनों को मुरादाबाद की ओर जाने वाले वाहनों को ईस्टर्न पेरीफेरल या मसूरी, धौलाना, गुलावठी, बुलंदशहर, नरौरा, बबराला, बदायूं होते हुए मुरादाबाद को भेज रही है। उधर, चालकों को वाहनों को हाईवे एवं सर्विस रोड किनारे लाइन लगाकर खड़ा कर दिया है। बड़े वाहनों को घूमने देरी लगने के कारण हाईवे पर सारे दिन जाम के हालात बने रहे। जिसके कारण राहगीरों एवं वाहन चालकों को उमस भरी गर्मी में दिक्कत हो रही है।
सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि हाईवे पर बड़ी संख्या में शिवभक्तों के गुजरने के कारण वाहनों को टोल प्लाजा से पहले रोककर यू टर्न कराकर वापस भेजा जा रहा है। इसके कारण हाईवे पर जाम के हालात बने हैं। वाहनों को सोमवार शाम तक रोका जाएगा जाएगा।