फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Heat wave has made people miserable, roads are deserted in the afternoon

Hapur News: लू ने किया बेहाल, दोपहर में सूनी हुईं सड़कें

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Heat wave has made people miserable, roads are deserted in the afternoon
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। गर्मी का सितम लगातार लोगों को बेहाल कर रहा है। रविवार को भी चटक धूप और लू के थपेड़ों ने लोगों का पसीना निकाले रखा। जिस कारण दोपहर के समय सड़कें सूनी हो गईं। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत की संभावना नही है।

तेज धूप और भीषण गर्मी ने लोगों का जन जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। दोपहर के समय तो मानो आसमान से आग बरस रही है। दिन के साथ रात में भी गर्म हवाएं लोगों ने चैन नहीं लेने दे रही हैं। भीषण गर्मी में जरूरी काम से ही लोग बाहर निकल रहे हैं औ गमछा, टोपी, छाता का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन


रविवार को दिन में 10 किलोमीटर की रफ्तार से गर्म हवाएं चलती रही। अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। गर्मी और कड़ी धूप का आलम यह है कि कुछ मिनट में ही लोग पसीने से तरबतर हो रहे हैं। ऐसे में दोपहर के समय सड़कें सूनी हो गई और बाजारों में भी सन्नाटा छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक डॉ अशोक कुमार का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी से राहत की संभावना नजर नही आ रही है। ऐसे में तेज धूप और लू का प्रकोप जारी रहने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed