फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Heart and respiratory patients overshadowed the winter

दिल और सांस के रोगियों पर भारी पड़ रही सर्दी

Sun, 15 Jan 2017 08:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हापुड़
अमर उजाला ब्यूरो/हापुड़ Updated Sun, 15 Jan 2017 08:56 PM IST
विज्ञापन
Heart and respiratory patients overshadowed the winter
Winter - फोटो : अमर उजाला

जिले में पिछले कई दिनों से तापमान तीन और चार डिग्री के आसपास बना हुआ है। ठिठुरन और गलन से लोगों का हाल बेहाल है। ऐसे मौसम में सबसे अधिक मुश्किल दिल और सांस के रोगियों को हो रही है। अस्पताल में ऐसे रोगी आ रहे हैं जिन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही है। सीने और पेट में दर्द की शिकायत लेकर भी लोग इमरजेंसी में पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन


चिकित्सकों के अनुसार सर्दियों में सांस की नली सिकुड़ जाती है, जिससे सांस लेने में अस्थमा के रोगियों को काफी दिक्कत होती है। वहीं, खून की नलियों के सिकुड़ने से ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। सर्दियों में शरीर से पसीना बाहर नहीं निकलता इससे शरीर में नमक की मात्रा बढ़ जाती है।
विज्ञापन


इससे ब्लड प्रेशर अधिक हो जाता है। ऐसे मौसम में कम मात्रा में पानी पीना ब्लड प्रेशर का कारण बनता है। ब्लड प्रेशर बढ़ने से ही दिल के रोगियों को खतरा बढ़ जाता है और हार्ट अटैक के मामले देखने को मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. जीवोत्तम नारंग ने बताया कि इस समस्या को लेकर हर रोज 30 से 35 लोग पहुंच रहे हैं। इनमें ज्यादातर लोग सर्दी से पीड़ित हैं। सांस लेने में दिक्कत, पेट और सीने में दर्द की शिकायत के मरीज बढ़े हैं।

पानी कम पीने और शारीरिक सक्रियता कम होने के कारण पेट दर्द की शिकायत लोगों को हो रही है। ऐसे मौसम में लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

इन बातों का रखें ध्यान
पानी पीना कम न करें, पानी लगातार पीते रहें।
दिल के मरीज रोजाना कसरत करें।  
ब्लड प्रेशर, शुगर की नियमित जांच कराएं।
कम कैलोरी वाला भोजन ग्रहण करना चाहिए।
परेशानी होने पर तुरंत चिकित्सक को दिखाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed