{"_id":"57814ed94f1c1b291e7fa7fa","slug":"health-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाह रे सेहत महकमा, तेरा जवाब नहीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाह रे सेहत महकमा, तेरा जवाब नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Sun, 10 Jul 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
चिकित्सक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के प्रमुख सचिव प्रशासनिक सुधार के जिला अस्पताल दौरे की भनक लगते ही कर्मियों में हड़कंप मच गया। कूल्हे में फ्रैक्चर होने पर काफी दिनों से अस्पताल में भर्ती बुजुर्ग को कर्मियों ने एंबुलेंस में लादकर गढ़मुक्तेश्वर में छोड़ दिया। बुजुर्ग ने विरोध जताया तो सफाई कर्मी ने पिटाई कर दी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शनिवार को प्रदेश के प्रमुख सचिव प्रशासनिक सुधार एवं जनपद प्रभारी एसएन शुक्ला दो दिवसीय दौरे पर हापुड़ आने वाले थे। इस दौरान जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण करने की भनक लगते अस्पताल कर्मियों में हड़कंप मच गया था।
विज्ञापन
कूल्हे में फ्रैक्चर होने पर कई दिनों से जिला अस्पताल में भर्ती चल रहे 96 वर्षीय बुजुर्ग दोजी पुत्र जयसिंह निवासी खतौली को कर्मियों ने शनिवार को एंबुलेंस में डालकर ब्रजघाट में लाकर सड़क किनारे लावारिस हालत में छोड़ दिया।
विज्ञापन
बुजुर्ग का कहना है कि उसने एंबुलेंस में बैठने से इंकार किया तो एक सफाई कर्मी ने उन्हें तमाचा जड़ दिया। इसके बाद बिना कपड़े पहने ही उसे एंबुलेंस में डाल लिया।
पीड़ित बुजुर्ग ने बताया कि वह नि: संतान है। उनकी पत्नी विमला का करीब 44 साल पहले निधन हो चुका है। संतान की कमी को पूरा करने के लिए उन्होंने साढ़ू की बेटी को गोद ले लिया था
लेकिन शादी के बाद उसने भी उनकी सुध नहीं ली। सड़क हादसे में कूल्हा टूटने के बाद वह अपाहिज की जिंदगी जीने का मजबूर हैं।
रास्ते से गुजर रहे नमामि गंगे समिति जिला संयोजक अशोक शर्मा की नजर बिलख रहे बुजुर्ग पर पड़ी तो उन्होंने उसे गंगानगरी के पलवाड़ा रोड स्थित बालनाथ वृद्धा आश्रम में पहुंचवाया।
साथ ही उनके इलाज का खर्च स्वयं करने का भरोसा दिलाया है। एडिशनल सीएमओ डॉ. डीपी सिंह ने कहा कि उन्हें इस घटना के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। उनका कहना है कि अब विभागीय स्तर पर इसकी जांच कराकर बुजुर्ग के बयान भी दर्ज कराए जाएंगे। सच्चाई सामने आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।