फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur teacher protest

Hapur News: समायोजन के विरोध में शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
hapur teacher protest
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हापुड़। प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों के समायोजन के विरोध में शनिवार को शिक्षकों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस संबंध में उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर विभिन्न समस्याओं का समाधान कराने के बाद समायोजन की प्रक्रिया आगे बढ़ाने की मांग की।

देवेंद्र शिशौदिया ने कहा कि समायोजन सूची में प्रधानाध्यापकों को भी सरप्लस दर्शाया गया है, जो कि शिक्षा के हित में उचित नहीं है। समायोजन का आधार 30 जून की छात्र संख्या को बनाया गया है। जबकि 30 सितंबर की छात्र संख्या को ही आधार बनाया जाए। शिक्षकों के ई सर्विस बुक में विवरण त्रुटिपूर्ण अंकित है, जिस कारण जूनियर स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों के नाम भी प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों की सूची प्रदर्शित हो रहे हैं।
विज्ञापन


नीरज चौधरी ने कहा कि अनेक विद्यालयों की छात्र संख्या त्रुटिपूर्ण अंकित होने के कारण शिक्षकों का नाम समायोजन सूची में आ गया है। पूर्व में 69000 भर्ती व अतंर्जनपदीय स्थानांतरण से जिले में आए शिक्षकों का जिन विद्यालयों में पदास्थापन किया गया था उनका भी समायोजन किया जा रहा है। शैक्षिक सत्र के मध्य में समायोजन किए जाने से शिक्षण कार्य प्रभावित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले के अंग्रेजी माध्यम के विधालयो में परीक्षा के आधार पर चयनित शिक्षकों का नाम भी सरप्लस सूची में शामिल किया गया है, जोकि नियमानुसार नहीं है।

इस मौके पर सतेंद्र शिशौदिया, राशिद हुसै, अमित भाटी, बलराज, अंशु, आनंद सैनी, नाजिम, स्वेत, मनोज कुमारी, उपमा श्रीवास्त, रेनू चौधरी, मंजू, किरण, विकास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed