{"_id":"62fc3328b1286d284273836d","slug":"hapur-news-prisoner-gunned-down-at-the-gate-of-the-court-a-soldier-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News : कचहरी के गेट पर कैदी को गोलियों से भूना, एक सिपाही जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News : कचहरी के गेट पर कैदी को गोलियों से भूना, एक सिपाही जख्मी
Wed, 17 Aug 2022 05:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 17 Aug 2022 05:45 AM IST
सार
Hapur News : हरियाणा पुलिस का एक सिपाही ओमप्रकाश भी पीठ में गोली लगने से जख्मी हो गया। हमलावरों की संख्या पांच बताई जा रही है, जो बाइक से फरार हो गए। नौ लाेगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक हमलावर सुनील ने एक अन्य मामले में ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कोर्ट में सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन
लखन..
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोतवाली से चंद कदम दूर फ्रीगंज रोड स्थित कचहरी गेट के ठीक बाहर मंगलवार सुबह हथियारबंद तीन बदमाशों ने हरियाणा पुलिस की हिरासत में पेशी पर आए अभियुक्त लखन उर्फ यशपाल की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। हरियाणा पुलिस का एक सिपाही ओमप्रकाश भी पीठ में गोली लगने से जख्मी हो गया। हमलावरों की संख्या पांच बताई जा रही है, जो बाइक से फरार हो गए। नौ लाेगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक हमलावर सुनील ने एक अन्य मामले में ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कोर्ट में सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन
फरीदाबाद का लखन वर्ष 2019 में धौलाना में हुई हत्या में नीमका जेल में बंद था। पेशी के लिए फरीदाबाद पुलिस के पांच जवान उसे कार से लेकर पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कचहरी के गेट के बाहर लखन को उतारते ही घात लगाए तीन बदमाशों ने पिस्टल से 10-15 गोलियां मारीं। लखन सड़क पर ही ढेर हो गया। बदमाश मोहल्ला रघुवीरगंज की ओर पैदल भाग निकले। वहां दो बाइक से सभी मेरठ रोड की ओर फरार हो गए। सीसीटीवी के आधार पर पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी और कचहरी चौकी प्रभारी निलंबित, सीओ हटाए गएएसपी दीपक भूकर ने लापरवाही बरतने पर हापुड़ कोतवाली प्रभारी सोमबीर सिंह, कचहरी चौकी प्रभारी रमेश कुमार को निलंबित कर दिया। वहीं, सर्किल अफसर एसएन वैभव पांडेय को भी हटा दिया है।
विज्ञापन
सफाई...स्थानीय पुलिस को नहीं थी सूचना
हापुड़ के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का दावा है कि इस मामले में हरियाणा पुलिस की ओर से लापरवाही की गई। यूपी पुलिस को अभियुक्त की पेशी की कोई जानकारी नहीं दी गई थी।