{"_id":"6388d52732514963450f4877","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd2485727185","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: फाइनेंस कंपनी का अधिकारी बताकर 11 हजार रूपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: फाइनेंस कंपनी का अधिकारी बताकर 11 हजार रूपये लूटे
विज्ञापन
फाइनेंस कंपनी का अधिकारी बताकर 11 हजार रुपये लूटे
पिलखुवा। हाईवे-9 पर निजामपुर के पास बदमाशों ने अपने को फाइनेंस कंपनी का अधिकारी बताकर कार चालक से 11 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी है, वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मेरठ के गांव सरावा निवासी साहिल ने बताया कि वह मोबाइल बेचने और मरम्मत की दुकान करता है। बृहस्पतिवार को वह अपने भाई नईमुद्दीन के साथ दिल्ली से कार में सवार होकर घर लौट रहा था। छिजारसी टोल प्लाजा के पास खड़े कुछ लोगों ने कार को रोकने का इशारा किया। लेकिन उन्होंने कार को नहीं रोका। आरोपियों ने कार का पीछा कर निजामपुर के पास ओवर टेक उनकी कार को रोक लिया। आरोप है कि कार सवार चार युवकों ने अपने को फाइनेंस कंपनी का अधिकारी बताते हुए कार की किश्त रुकने की बात कहीं, जिस पर पीड़ितों ने बताया कि कुछ समय पहले ही कार खरीदी है और किश्त भी समय पर जमा कर रहे हैं। लेकिन आरोपियों ने तत्काल समझौता करने की बात कहकर बीस हजार रुपये की मांग की। आरोप है कि मना करने पर आरोपी 11 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। इसके बाद पीड़ितों ने फाइनेंस कंपनी में काम करने वाले अपने परिचित को बताया तो उन्होंने बताया कि कार पर कोई किश्त बकाया नहीं है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच चल रही है। टोल प्लाजा से लेकर घटनास्थल तक हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।