फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

मनचलों से परेशान किशोरी पढ़ाई छोडने को मजबूर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 10:12 PM IST
सार

मनचलों से परेशान किशोरी पढ़ाई छोड़ने को मजबूर पिलखुवा।जिस पर सीओ ने फोन पर चौकी प्रभारी को तत्काल कार्रवाई करने के आदेश दिए है।सीओ वरूण मिश्रा ने बताया कि किशोरी और उसकी मां की शिकायत पर चौकी प्रभारी को तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन
hapur news

विस्तार

मनचलों से परेशान किशोरी पढ़ाई छोड़ने को मजबूर
विज्ञापन

पिलखुवा। पुलिस की लापरवाही के चलते कक्षा 11 की एक होनहार छात्रा पढ़ाई छोड़ने को मजबूर है। छात्रा का आरोप है कि स्कूल आते-जाते समय कुछ युवक उसे परेशान करते हैं । उसके कुछ पड़ोसी भी आरोपियों का साथ दे रहे है। शिकायत करने पर चौकी पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने पर शुक्रवार को किशोरी और उसकी मां ने सीओ पिलखुवा से शिकायत की। जिस पर सीओ ने फोन पर चौकी प्रभारी को तत्काल कार्रवाई करने के आदेश दिए है।

थानांतर्गत क्षेत्र के गांव निवासी किशोरी और उसकी मां शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे नगर पालिका परिसर स्थित सीओ पिलखुवा के कार्यालय पहुंची। किशोरी ने बताया कि वह नगर स्थित एक इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा है, खेलकूद और पढ़ाई में वह हमेशा अच्छे प्रदर्शन करती है। उसका पढ़ाई में बुहत मन है, इसलिए वह रोजाना विद्यालय आती है। आरोप है कि उसके पारिवारिक पड़ोसी उसकी पढ़ाई बंद कराना चाहते है। इसी के चलते स्कूल आते-जाते समय कुछ युवक उसके साथ छेड़छाड़ और परेशान करते है। जिसके कारण वह मानसिक रूप से परेशान है। पिछले कई दिन से स्कूल नहीं जा रही है। आरोपी उसे स्कूल जाने पर जान से मारने की धमकी देने के साथ मोबाइल फोन पर अश्लील बातें करते हैं। इस मामले में चौकी पुलिस पर तहरीर दी लेकिन, अभी तक कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। सीओ वरूण मिश्रा ने बताया कि किशोरी और उसकी मां की शिकायत पर चौकी प्रभारी को तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। शुक्रवार शाम तक कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed