{"_id":"6335d4c6bbc2492fa16be87d","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd245300733","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-हापुड़ मार्ग पर सफर हुआ महंगा: छिजारसी टोल से गुजरना जेब पर पड़ेगा भारी, आज आधी रात से बढ़ेगा शुल्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-हापुड़ मार्ग पर सफर हुआ महंगा: छिजारसी टोल से गुजरना जेब पर पड़ेगा भारी, आज आधी रात से बढ़ेगा शुल्क
Thu, 29 Sep 2022 10:54 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 10:54 PM IST
सार
एनएचएआई द्वारा गाजियाबाद के लालकुआं चिपयाना पर बनाया गया ओवर ब्रिज बनकर तैयार हो गया है, वाहन भी दौड़ने लगे हैं। इसी के कारण एनएचएआई ने छिजारसी टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहनों के शुल्क में बढ़ोतरी का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर यात्रा करने वालों वाहन चालकों की जेब पर अब और भार पड़ेगा। एनएचएआई ने छिजारसी टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहनों का शुल्क बढ़ा दिया है। टोल शुल्क की बढ़ी दरों को 30 सितंबर की आधी रात 12 बजे से लागू कर दिया जाएगा।
एनएचएआई द्वारा गाजियाबाद के लालकुआं चिपयाना पर बनाया गया ओवर ब्रिज बनकर तैयार हो गया है, वाहन भी दौड़ने लगे हैं। इसी के कारण एनएचएआई ने छिजारसी टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहनों के शुल्क में बढ़ोतरी का निर्णय लिया है। अभी तक ओवर ब्रिज का 75 फीसदी शुल्क वसूला जा रहा था, लेकिन अब उसके तैयार होने के कारण सौ फीसदी वसूला जाएगा। नई दरों के अनुसार कार, जीप, वैन चालकों को 15 से 25 रुपया अतिरिक्त भरना पड़ेगा, अर्थात अब एक तरफ का शुल्क 155 और दोनों तरफ का 235 रुपये देना होगा। वहीं बस और ट्रक चालकों को 45 से 70 रुपया अधिक देना होगा। हालांकि मासिक लोकल पास पहले की तरह 315 रुपये का रहेगा। इसकी दरों में बढ़ोतरी नहीं की गई है।
1- कार, वैन, जीप चार पहिया वाहन
एक ओर की दर - 140
वापसी दर - 210
मासिक दर - 4,715
2- लाइट कॉर्मिशयल मोटर वाहन जैसे मिनी बस
एक ओर की दर वापसी दर मासिक दर
230 345 7615
3- बस, ट्रक
एक ओर की दर वापसी दर मासिक दर
480 720 15,955
4- कॉर्मिशयल वाहन चार से छह पहिया
एक ओर की दर वापसी दर मासिक दर
520 785 17,405
5- छह से अधिक पहिया वाहन
एक ओर की दर वापसी दर मासिक दर
750 1,125 25,020

छिजारसी टोल प्लाजा की पुरानी दरें

छिजारसी टोल प्लाजा की नई दरें
1- कार, वैन, जीप चार पहिया वाहनएक तरफ की दर वापसी दर मासिक दर
155 235 5,195
2- लाइट कॉर्मिशयल मोटर वाहन जैसे मिनी बस
एक तरफ की दर वापसी दर मासिक दर
250 375 8,390
3- बस, ट्रक
एक तरफ की दर वापसी दर मासिक दर-
525 790 17,575
4- कॉर्मिशयल वाहन चार से छह पहिया
एक तरफ की दर वापसी दर मासिक दर
825 1,240 27,565
5- छह से अधिक पहिया वाहन
एक तरफ की दर वापसी दर मासिक दर
1005 1510 33555
गाजियाबाद का चिपयाना ओवर ब्रिज चालू होने के कारण एनएचएआई द्वारा टोल प्लाजा का शुल्क बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। नई दरें 30 सितंबर की रात 12 बजे से लागू हो जाएंगी। मासिक पास की दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। प्लाजा द्वारा नई दरों को लागू करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। - शेषनाथ, प्रबंधक, छिजारसी टोल प्लाजा पिलखुवा।