फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

पुलिसकर्मी बताकर छात्र से ठगे 15.50 हजार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 10:30 PM IST
सार

पुलिसकर्मी बताकर छात्र से ठगे 15.50 हजार पिलखुवा।कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला किशनगंज निवासी बीटेक के छात्र से युवती ने वीडियो कॉल के दौरान अश्लील वीडियो बना ली।इस दौरान युवती ने बात करते हुए छात्र की वीडियो बना ली।

विज्ञापन
hapur news

विस्तार

पुलिसकर्मी बताकर छात्र से ठगे 15.50 हजार
विज्ञापन

पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला किशनगंज निवासी बीटेक के छात्र से युवती ने वीडियो कॉल के दौरान अश्लील वीडियो बना ली। छात्र को ब्लैकमेल करते हुए एक शातिर ने पुलिसकर्मी बताकर 15.50 हजार रुपये ठग लिए। आरोपी अब फिर से वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रुपयों की मांग कर रहे हैं। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

छात्र ने मंगलवार को थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसके व्हाट्सएप पर कुछ दिन पहले एक युवती की वीडियो कॉल आई। इस दौरान युवती ने बात करते हुए छात्र की वीडियो बना ली। बाद में फोटो से छेड़छाड़ कर युवक से रुपये की डिमांड की गई। युवती के साथी ने साइबर सेल का दरोगा बताते हुए बनाये गए अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी दी। जिससे भयभीत होकर युवक ने आरोपी द्वारा बताए गए नंबर पर 15 हजार पांच से रुपये डाल दिए। आरोपी अब दोबारा वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रुपयों की मांग कर रहे है। पीड़ित ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि मामला साइबर सेल से जुड़ा है, तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed