{"_id":"6323606ac072a21b2a08d7a0","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd244590978","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनी ट्रक के नंबर पर चल रहा ऑटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिनी ट्रक के नंबर पर चल रहा ऑटो
सार
मिनी ट्रक के रजिस्ट्रेशन पर चल रहा ऑटो पिलखुवा।वाहन स्वामी की शिकायत के बाद भी न तो पुलिस कार्रवाई कर रही है और न ही एआरटीओ ।शिकायत के बाद अगर पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिनी ट्रक के रजिस्ट्रेशन पर चल रहा ऑटो
पिलखुवा। नगर में एक ही रजिस्ट्रेशन नंबर पर दो वाहनों का संचालन हो रहा है। दोनों वाहनों का चालान होने के बाद इसका खुलासा हुआ। वाहन स्वामी की शिकायत के बाद भी न तो पुलिस कार्रवाई कर रही है और न ही एआरटीओ ।
मोहल्ला सर्वोदय नगर निवासी कपिल मित्तल ने बताया कि जिस नंबर पर उसके वाहन का रजिस्ट्रेशन है, उसी नंबर का एक ऑटो सड़क पर दौड़ रहा है। मिनी ट्रक घर में खड़ा होने के बावजूद डेढ़ माह में 24 हजार के तीन चालानों का संदेश मोबाइल पर आया तो उसके होश उड़ गए। उसके मिनी ऑटो को पकड़कर मामले की शिकायत पुलिस से की। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।
पीड़ित ने बताया कि ऑटो का गत 31 जुलाई की शाम 5:40 पर एक हजार रुपये का चालान हुआ। इसके बाद रात को आठ बजे 7500 रुपये और 19 अगस्त को रात 7:22 बजे 15 हजार रुपये का चालान हुआ। पुलिस ने ऑनलाइन चालान करते वक्त देखा ही नहीं कि वह ऑटो का चालान कर रहे है, या मिनी ट्रक का।
विज्ञापन
सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि ऐसा कोई मामला अभी तक संज्ञान में नहीं है। शिकायत के बाद अगर पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।