{"_id":"63235f16d35dd9419401b6ca","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd2445905192","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखन हत्याकांड में हरियाणा पुलिस ने दर्ज कराए बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखन हत्याकांड में हरियाणा पुलिस ने दर्ज कराए बयान
सार
लखन हत्याकांड में हरियाणा पुलिस के बयान दर्ज पिलखुवा।मामले की विवेचना सीओ पिलखुवा द्वारा की जा रही है।इस दौरान पुलिसकर्मियों ने जेल से लेकर न्यायालय तक पहुंचने और हमले के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखन हत्याकांड में हरियाणा पुलिस के बयान दर्ज
पिलखुवा। एक माह पूर्व हापुड़ कचहरी गेट के बाहर हिस्ट्रीशीटर लखन की हुई हत्या के मामले में बृहस्पतिवार को सीओ पिलखुवा ने हरियाणा पुलिस कर्मियों के बयान दर्ज किए। लखन को पैशी पर लेकर आने वाले एक उपनिरीक्षक समेत चार कर्मियों ने पिलखुवा कार्यालय में बयान दर्ज कराए।
हापुड़ जिला न्यायालय गेट के बाहर गत 16 अगस्त को बदमाशों ने पुलिस की मौजूदगी में गोलियां बरसाकर हिस्ट्रीशीटर कैदी लखन की हत्या कर दी थी। लखन को हरियाणा पुलिस फरीदाबाद की नीमिका जेल से हापुड़ पेशी पर लेकर आ रही थी। हत्याकांड के दौरान लखन के साथ हैंड कांस्टेबल ओम प्रकाश और सिपाही दीपक घायल हो गए थे, जबकि पुलिस वैन से उसके साथ आए उपनिरीक्षक विजय और नरेंद्र साथ थे। मामले की विवेचना सीओ पिलखुवा द्वारा की जा रही है। बृहस्पतिवार को चारों ने सीओ कार्यालय पहुंचकर बयान दर्ज कराए। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने जेल से लेकर न्यायालय तक पहुंचने और हमले के बारे में जानकारी दी।
सीओ पिलखुवा वरूण मिश्रा ने बताया कि मामले में जांच चल रही है। चारों के अलग-अलग दर्ज बयान दर्ज किए गए हं। बयानों का मिलान किया जाएगा, इसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।