{"_id":"616487b68ebc3e25ca504db7","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd2275465148","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजिलेंस टीम के खिलाफ ग्रामीणों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजिलेंस टीम के खिलाफ ग्रामीणों का हंगामा
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता का घेराब करते ग्रामीण।
- फोटो : PILAKHWA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजिलेंस टीम के खिलाफ ग्रामीणों का हंगामा
पिलखुवा। विजिलेंस टीम पर चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए उदयपुर नंगला के ग्रामीणों ने हंगामा किया। ग्रामीणों ने विद्युत वितरण खंड कार्यालय पर धरना दिया तथा अधिशासी अभियंता ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की।
भारतीय किसान यूनियन (अम्बावता) के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीण सोमवार दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे हाईवे स्थित विद्युत वितरण निगम के कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने वहा पहुंचते ही हंगामा करना शुरू कर दिया। इसके बाद ग्रामीण अधिशासी अभियंता कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई दिन से विजिलेंस टीम गांव में जा रही है। मीटर और बिल का भुगतान होने के बावजूद झूठे आरोप लगाकर रुपये की मांग की जाती है। कई ग्रामीणों के खिलाफ रिपोर्ट तक दर्ज कराई जा चुकी है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि विजिलेंस टीम द्वारा उत्पीड़न बंद नहीं किया गया तो वह आंदोलन करेंगे। इसके बाद ग्रामीण अधिशासी अभियंता के कार्यालय में पहुंच गए और वहां हंगामा करना शुरू कर दिया। अधिशासी अभियंता ने ग्रामीणों को समझाकर शांत किया। इसके बाद ग्रामीणों ने अधिकारी को ज्ञापन ग्रामीणों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने की भी मांग की है। इस मौके पर प्रदीप नागर, अमन सिंह, बौद्ध देवेंद्र, नरेश, राजेंद्र, प्रकाश, कृष्ण, सुरेश खारी, कृष्णा आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
कोट-
विजिलेंस टीम के साथ बैठक हुई है। जिसमें निर्णय लिया गया है कि कार्रवाई करने से पहले टीम स्थानीय अधिकारियों को अवगत कराएगी। इस दौरान निगम के अधिकारी भी उनके साथ होंगे। ग्रामीणों ने दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की है। जिस पर उच्चाधिकारियों से बातचीत की जाएगी।
विज्ञापन
- भूपेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण निगम, पिलखुवा डिवीजन