फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

तहसील में ग्राम न्यायालय बनवाने के लिए एसडीएम से मिले अधिवक्ता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
hapur news
तहसील में ग्राम न्यायालय बनवाने के लिए एसडीएम से मिले अधिवक्ता
विज्ञापन

धौलाना ।ग्राम और सिविल न्यायालय के लिए तहसील परिसर से करीब छह किलोमीटर दूर जमीन चिन्हित किए जाने पर अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए जिला जज के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।

शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए कहा कि ग्राम और सिविल न्यायालय के लिए तहसील परिसर से छह किमी दूर जमीन चिन्हित की गई है। बार एसोसिएशन के सचिव राजकुमार सिंह शिशौदिया ने बताया कि धौलाना में नवसृजित तहसील का गठन 28 सितंबर 2011 को हुआ था। परिसर में एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं उपनिबंधक कार्यालय है। तहसील क्षेत्र में पिछले दिनों ग्राम न्यायालय की स्थापना हो चुकी है जो वर्तमान में अस्थाई तौर पर ब्लॉक परिसर में चल रही है। इसके अतिरिक्त अब सिविल कोर्ट की स्थापना के लिए मंजूरी मिल गई है। तहसील परिसर के आसपास ही न्यायालयों की स्थापना नहीं हुई तो अधिवक्ता आंदोलन करने कोे लिए बाध्य होंगे। अधिवक्ता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमर पाल सिंह ने कहा कि ग्राम और सिविल न्यायालय के लिए छह किमी दूर जमीन की तलाश चल रही है। दोनोें न्यायालयों की स्थापना तहसील परिसर के आसपास होने से वादकारियों और अधिवक्ताओं को राहत मिलेगी। ज्ञापन देने वालों में संदीप गर्ग, विक्रम तोमर, राजीव तोमर, सुनील शिशौदिया, दुर्गपाल सिंह तोमर, रहीसुद्दीन, साजिद, संदीप गर्ग, अमित शर्मा, सौरभ तोमर, शैलेंद्र राणावत, राहुल तोमर, पुनीत गर्ग, सुरेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed