फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

दहेज के लिए महिला को जान से मारने का प्रयास, अस्पताल में भर्ती

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
hapur news
amar ujala - फोटो : amar ujala
दहेज के लिए महिला को जान से मारने का प्रयास, अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन

पिलखुवा। दहेज की खातिर ससुराल वालों ने विवाहिता के गले में रस्सी का फंदा लगा जान से मारने का प्रयास किया। उसे मृत समझ कर महिला के मायके में गांव के पास सड़क किनारे फेंककर भाग गए। होश आने पर मायके पहुंची विवाहिता ने आपबीती परिजनों को बताई। मायके पक्ष के लोगों ने विवाहिता को अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित ने थाने पर पति, सास, ससुर समेत सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी गत 30 मई 2020 को जनपद मेरठ के थाना मुंडाली के गांव अजराडा निवासी शाहरुख के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल वाले शादी में मिले दहेज से खुश नहीं थे और अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे हैं। मांग पूरी नहीं होने पर उनके द्वारा महिला को मारपीट उत्पीड़न किया जाता था। ससुरालियों द्वारा मांगे जाने वाले अतिरिक्त दहेज की जानकारी पीड़िता ने मायके पक्ष के लोगों को दी। महिला के पिता ने ससुराल में पहुंचकर बातचीत की और मामले को लेकर कई बार पंचायत हुई, लेकिन ससुराल पक्ष के लोग मांग पर अडे़ रहे। आरोप है कि इसी के चलते गत आठ जून को ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा पहले महिला के साथ मारपीट की गई, तथा शोर मचाने पर उसे जबरन कार में डाल लिया और रास्ते में रस्सी से गला दबाया गया। बाद में आरोपियों द्वारा महिला को मृत समझते हुए गांव दहपा स्थित टैंपों स्टैंड पर सड़क किनारे फेंककर भाग गए। होश आने पर पीड़ित ने घर पहुंच परिजनों को सारी बात बताई। परिजनों ने पीड़िता को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया हैं। अभी तक विवाहिता की हालत चिंताजनक बनी हैं।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पति शाहरुख, सास जरीना उर्फ कल्लों, ससुर इंसाफ, जेठ इकलाख, हसनैन, आजाद और देवर आरिफ के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और जान लेवा हमला करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही, जांचोपरांत आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed