फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

चार साल से बिजली का इंतजार कर रहे साबुरी साईं राम कॉलोनीवासी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
hapur news
बिजली कनेक्शन के लिए प्रदर्शन करती महिलाएं। - फोटो : PILAKHWA
चार साल से बिजली का इंतजार कर रहे साबुरी साईं राम कॉलोनीवासी
विज्ञापन

पिलखुवा। ऊर्जा निगम की लापरवाही के चलते लगभग चार वर्ष पूर्व स्थापित साबुरी साईं राम आवास कॉलोनी में अभी तक बिजली की लाइन नहीं पहुंच पाई है। बिजली की लाइन खिंचवाकर शीघ्र कनेक्शन कराने की मांग करते हुए बृहस्पतिवार को दर्जनों महिलाओं ने निगम के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। जल्द बिजली कनेक्शन नहीं कराये जाने पर ऊर्जा निगम कार्यालय पर धरना देकर घेराव की चेतावनी दी है।
धौलाना तहसील क्षेत्र के गांव इब्राहिमपुर तिसौली खेड़ा स्थित साबुरी साईं राम आवास कॉलोनी बसी है। लगभग चार वर्ष पूर्व स्थापित इस कॉलोनी करीब 35 से 40 परिवार रहते है। ऊर्जा निगम द्वारा अभी तक बिजली की लाइन नहीं खींची गई है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि कई बार जनप्रतिनिधियों एवं ऊर्जा निगम के अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर गुहार लगाई जा चुकी है, लेकिन अभी तक किसी के द्वारा इस संबंध कोई कार्रवाई नहीं की जा सकी हैं। लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। प्रदर्शनकारियों ने समस्या का शीघ्र समाधान नहीं होने पर ऊर्जा निगम के कार्यालय पर धरना देकर घेराव की चेतावनी दी है। प्रदर्शन करने वालों में पूनम, शांति, माया, सुनिता, अलका, जया, दया, विद्या, कुसुम, रमा, यशोदा समेत अन्य दर्जनों महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन

--
बुधवार को ही डिवीजन का चार्ज लिया है, ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं है। पिछले चार साल में बिजली आपूर्ति क्यों नहीं शुरू हुई। इस मामले में संबंधित अवर अभियंता और एसडीओ से बात कर लोगों की समस्या का शीघ्र समाधान कराया जाएगा। - भूपेन्द्र कुमार, अधिशासी अभियंता ऊर्जा निगम पिलखुवा डिवीजन।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed