{"_id":"6026cca28ebc3ee939036b5d","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd213641073","type":"story","status":"publish","title_hn":"सालेपुर कोटला में व्यक्ति को हाथ-पैर बांधकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सालेपुर कोटला में व्यक्ति को हाथ-पैर बांधकर पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सालेपुर कोटला में व्यक्ति को हाथ-पैर बांधकर पीटा
धौलाना। युवक को बंधक बनाकर मारपीट के मामले में कोर्ट के आदेश पर पिता व पुत्रों समेत दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
ग्राम सालेपुर कोटला निवासी अनीस उर्फ ननवा (54) ने बताया कि 8 अक्तूबर की सुबह उसके घर के सामने आरसीसी डाली जा रही थी। पड़ोस के सलेमान व उस्मान सड़क छोड़कर नाली बना रहे थे। नाली निर्माण कार्य का विरोध करने पर दोनों भाइयों ने उसके साथ गाली-गलौज की। साथ ही दोनों के बेटों जिसान, फुरकान पुत्र उस्मान, नौशाद, गुफरान पुत्र सुलेमान व सलमान पुत्र वहीद के साथ तीन अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडों से घर में घुसकर हाथ पैर बांधकर बेरहमी से पीटा। इससे उसकी हड्डियां टूट गई। हथियारों से लैस दंबगों ने सिर पर भी वार किया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके चिल्लाने पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए। इसकी शिकायत पुलिस को की गई। पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद कोर्ट की शरण ली। कोर्ट की के आदेश पर सलेमान व उस्मान, जिसान, फुरकान, नौशाद, गुफरान व सलमान के साथ तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
वरिष्ठ उपनिरीक्षक महेंद्र नाथ त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज किए गए हैं।