{"_id":"5fd509638ebc3e3b8a0c726b","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd210158441","type":"story","status":"publish","title_hn":"छिजारसी टोल प्लाजा कर्मी एवं वाहन चालकों में मारपीट का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छिजारसी टोल प्लाजा कर्मी एवं वाहन चालकों में मारपीट का वीडियो वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छिजारसी टोल प्लाजा कर्मी एवं वाहन चालकों में मारपीट का वीडियो वायरल
पिलखुवा। सोशल मीडिया पर मारपीट का एक वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो छिजारसी टोल प्लाजा पर प्लाजा कर्मियों एवं वाहन चालकों के बीच मारपीट का है। पुलिस वायरल वीडियो को पुराना बता रही है और इसे वायरल करने वाले की तलाश कर रही है।
नेशनल हाईवे स्थित छिजारसी टोल प्लाजा कर्मियों की कारगुजारी के चलते आए दिन सुर्खियों में रहता हैं। प्लाजा कर्मियों का वाहन चालकों से साथ मारपीट और अभद्रता करना आम बात हो गई हैं। ऐसा ही एक वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं। जिसमें छिजारसी टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों और वाहन चालकों के बीच मारपीट हो रही है। वीडियो वायरल होने पर पुलिस द्वारा जांच की गई तो पता चला कि यह वीडियो पुराना है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार सिंह का कहना है कि वीडियो पुराना है। कई बार पुराने वीडियो को शरारती तत्वों द्वारा वायरल कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया जाता हैं। इसके चलते पुराना वीडियो अब वायरल करने के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वीडियो वायरल करने वाले की तलाश की जा रही हैं। टोल प्लाजा के प्रबंधक शेषनाथ सिंह का कहना है कि पिछले एक माह में टोल पर किसी तरह की मारपीट नहीं हुई है। वीडियो पुराना है।