फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

छत पर खेल रहे बच्चों पर बंदरों के झुंड ने किया हमला, तीन घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
hapur news
बंदरों के हमला से घायल बच्चा दीपांशु। - फोटो : PILAKHWA
छत पर खेल रहे बच्चों पर बंदरों के झुंड ने किया हमला, तीन घायल
विज्ञापन

पिलखुवा। नगर के मोहल्ला गढ़ी में एक मकान की छत पर खेल रहे बच्चों पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। जिसमें तीन बच्चे घायल हो गए। घायल बच्चों का परिजनों ने अस्पताल में उपचार कराया। वहीं बंदरों के आतंक व हमलों से परेशान लोगों ने पालिका की लापरवाही पर रोष जताते हुए बंदरों को जल्द से जल्द पकड़वाने की मांग की है।

बुधवार की सुबह मोहल्ला गढ़ी निवासी बिट्टू का लगभग 12 वर्षीय पुत्र जय अपने मित्र दीपांशु, अनमोल एवं रवि के साथ अपने घर की छत पर खेल रहा था। इस दौरान अचानक बंदरों का झुंड वहां पहुंचा, जिन्हें देखकर बच्चे इधर-उधर भागने लगे। देखते ही देखते बंदरों ने बच्चों पर हमला कर दिया। इसमें जय, अनमोल और दीपांशु घायल हो गए। जबकि रवि वहां से भाग निकला। बच्चों की चीख एवं शोर सुनकर परिजन व स्थानीय लोग वहां पहुंचे तथा किसी तरह बंदरों को वहां से भगाया। इसके बाद घायल बच्चों को स्थानीय चिकित्सक के यहां उपचार कराया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि बंदरों के आतंक से लोगों में दहशत है। आए दिन बंदरो का झुंड किसी न किसी पर हमला करता रहता है। बंदरों के आतंक से शहर के मोहल्ला पुरा, गांधी बाजार, किशनगंज, राणा पट्टी, शिवाजी नगर, रजनी बिहार के लोग दहशतजदा हैं। लोगों का आरोप है कि कई बार नगर पालिका के अधिकारियों से बंदरों को पकड़वाने की मांग की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब हालात यह हैं कि लोगों को घरों की छतों पर जाने से डर लगने लगा है। दिन निकलते ही बंदर सड़कों व छतों पर बैठ जाते हैं। दुकानें से सामान झपटकर भाग जाते हैं। वहां से गुजरने वाले लोगों पर हमला करते हैं। लेकिन नगर पालिका कोई ध्यान नहीं दे रही है।
विज्ञापन

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी विकास कुमार का कहना है कि इस बार की बोर्ड बैठक में प्रस्ताव लाकर शीघ्र ही बंदरों का पकड़वाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed