फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

पत्नी के साथ घर लौट रहे युवक पर चाकू से हमला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
hapur news
पत्नी के साथ घर लौट रहे युवक पर चाकू से हमला
विज्ञापन

धौलाना। पत्नी के साथ घर लौट रहे बाइक सवार युवक को कंदौला रजवाहे के पास दो बाइकों पर सवार युवकों ने चाकुओं से वार कर लहूलुहान कर दिया।
विरोध करने पर पत्नी के साथ भी बाइक सवार युवकों ने हाथापाई की। राहगीरों को आता देख बाइक सवार हवाई फायर करते हुए मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल पति को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

कस्बा निवासी दानिस्ता पत्नी आसिफ ने बताया कि वह अपने पति के साथ डॉक्टर के यहां गए थे। जैसे ही वह कंदौला रजवाहे के पास पर पहुंचे तो दो बाइक सवार चार लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया और पति के साथ अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर उन पर चाकू से वार कर दिया। पति के साथ वारदात होते देख पत्नी ने विरोध किया तो उस पर भी हमला कर दिया। इसी दौरान राहगीरों को आता देख हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए हवाई फायर कर फरार हो गए। थाना प्रभारी राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि पीड़िता की तहरीर मिली है पुलिस मामले की जांच कर रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed