{"_id":"5f664b078ebc3e78d604025f","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd2057190123","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडी रोड नाले की सफाई नहीं होने पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडी रोड नाले की सफाई नहीं होने पर प्रदर्शन
विज्ञापन
नाले में एकत्र गंदगी के विरोध में प्रदर्शन करते लोग।
- फोटो : PILAKHWA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडी रोड नाले की सफाई नहीं होने पर प्रदर्शन
पिलखुवा। नगर के नालों की साफ सफाई न होने को लेकर लोगों में रोष व्याप्त है। इसी के चलते बृहस्पतिवार को चंडी रोड के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने नगर पालिका के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जल्द ही नालों की सफाई कराने की मांग की है।
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि नगर पालिका में लाखों रुपये का बजट सफाई के लिए आता है, लेकिन उक्त रुपयों का सही उपयोग नहीं किया जाता, जिसके कारण नगर के नालों की स्थिति दयनीय है। बताया कि नियमित रूप से साफ सफाई नहीं होने के चलते नगर के नालों में कूड़ा एकत्र हुआ पड़ा है। इतना ही नहीं सफाई कर्मचारी नालों का कूड़ा निकालकर सड़कों पर डाल देते हैं जोकि कई कई दिन तक नहीं उठाया जाता है। इसके चलते आने जाने वाले लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। नालों में गंदगी के चलते मच्छरों का प्रकोप हमेशा बना रहता है जिसके चलते बच्चे और बड़े बीमार हो रहे हैं। पानी की निकासी ठीक प्रकार से नहीं हो रही है इस कारण से सड़कों पर पानी भी जमा हो जाता है।
सबसे ज्यादा दयनीय स्थिति मोहल्ला सद्दीकपुरा, इस्लामनगर, रेलवे रोड, चंडी रोड एवं मोहल्ला गढ़ी की है। जहां हमेशा नालों में गंदगी एकत्र रहती हैं। इसी के चलते बृहस्पतिवार को लोगों को गुस्सा फूट पड़ा, उन्होंने नगर पालिका के खिलाफ रोष व्याप्त करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में प्रदीप, विशाल, अमित, अमन, नितिन, धर्मेश, अमित, कालू प्रदीप, सुभाष, राहुल, शहजाद समेत कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
नगर पालिका की चेयरमैन गीता गोयल का कहना है कि शहर के सभी नालों की साफ सफाई के निर्देश सफाई निरीक्षक और कर्मियों को दिये गये हैं। शीघ्र ही सभी नालों की सफाई करा दी जाएगी।