{"_id":"5f2467088ebc3e9fac42007c","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd202929923","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर की मुख्य सड़क टूटी होने पर लोगो का फुटा गुस्सा - लोगो ने प्रदर्शन कर की शीघ्र सड़क बनवाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर की मुख्य सड़क टूटी होने पर लोगो का फुटा गुस्सा - लोगो ने प्रदर्शन कर की शीघ्र सड़क बनवाने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की मुख्य सड़क टूटी होने पर लोगों का फुटा गुस्सा
पिलखुवा। नेशनल हाईवे से शहर के अंदर एवं गांधी बाजार को जाने वाला मार्ग विगत कई वर्षों से जर्जर स्थिति में हुआ पड़ा है। टूटी सड़क से परेशान स्थानीय लोगों का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा। इस दौरान लोगों ने उक्त मार्ग को शीघ्र बनवाने की मांग को लेकर शुक्रवार को प्रदर्शन किया।
पालिकाध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी के आरोप प्रत्यारोप के बीच नगर के मुख्य रास्ते का बुरा हाल है। टूटी सड़क से गुस्साए लोगों का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा। इस दौरान लोगों ने प्रदर्शन कर सड़क को जल्द बनवाने की मांग की। लोगों ने बताया कि नगर के मुख्य बाजार को जाने वाले रास्ते पर रोजाना हजारों लोगों का आना जाना लगा रहता है। कई वर्षों से सड़क जर्जर अवस्था में है, जिसके चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर बने गड्ढे लोगों की जान पर भारी पड़ रहे है। रात को कई लोग इन गड्ढों में गिरकर चोटिल हो चुके हैं। बरसात के दिनों में पानी भर जाने से लोगों को रास्ते से गुजरने में दिक्कत होती है। इस मार्ग पर बनी दुकानों में जर्जर सड़क की धूल उड़ती है, जिससे दुकानदारों को आंखों से संबधित समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका के अधिकारियों को कई बार शिकायत की, लेकिन किसी ने कोई सुनवाई नही की। प्रदर्शन करने वालों में महेश, राकेश, ओम प्रकाश, सोनू, रितिक, हरिओम, पंकज आदि उपस्थित रहे।
कोट
अधिशासी अधिकारी विकास कुमार का कहना है कि बजट आने पर शीघ्र ही सड़क का निर्माण करा दिया जाएगा।